बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रतलाम 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आमजन से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में खेल अधिकारी, आबकारी अधिकारी एवं पेंशन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर संतुष्टिपूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग की परफॉर्मेंस में सुधार लाएं तथा शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की शिकायत निराकरण में परफॉर्मेंस बेहतर नहीं होगी, उनकी प्रत्येक शनिवार दोपहर 2 बजे से विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम एवं तहसीलदार भी शामिल होंगे तथा उनके स्तर पर लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!