रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिवसीय जन्मोत्सव दिनांक 2 एवं 3 अक्टूबर 26 को बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहा है।
2 अक्टूबर को माता की चुनरी यात्रा दोपहर 4:00 बजे महालक्ष्मी परिसर, श्रीमाली वास से निकलेगी जो शहर में समाज के चारों महालक्ष्मी मंदिर पर पहुंचकर माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी। चुनरी यात्रा मे महिला मंडल एवं महालक्ष्मी महिला मंडल ने समाज जनों से शामिल होने की अपील की है।
3 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे से श्री महालक्ष्मी जी का यज्ञ, हवन ,अनुष्ठान सामूहिक व्रत उद्यापन करने वाली महिलाएं जोड़े के साथ संपन्न करेगी तथा शाम 6:00 से 7:30 के बीच महालक्ष्मी परिसर, श्रीमाली वास पर सामूहिक पूजन रखा गया है। जिसमें समस्त समाजजन आकर अपनी कुलदेवी का पूजन अर्चन करेंगे, तत्पश्चात 7.30 बजे शाम को भव्य शाही सवारी जिसमें बैंड बाजे, ढोल, ताशे ,बग्गी, रथ से माता महालक्ष्मी जी की सवारी निकाली जाएगी, जो शहर के चारों महालक्ष्मी मे पहुंचकर माता की पूजा अर्चना एवं आरती की जाएगी, समापन महालक्ष्मी परिसर, श्रीमाली वास पर होगा एवं भजन संध्या उपरांत रात्रि 12:00 बजे महा आरती कर महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा
उक्त निर्णय समाज की प्रबंध कारिणी समिति की बैठक में सर्वानुमति से लिया गया। जिसमें समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रीति व्यास, कोषाध्यक्ष महेश कुमार ओझा ,समिति सदस्य उपेंद्र ओझा, अखिलेश व्यास,अभिलाषा त्रिवेदी, पुष्पा व्यास,अखिलेश शर्मा, स्वतंत्र दशोत्तर, महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास, सचिव हंसा व्यास,कीर्ति व्यास,भावना व्यास,युवा मंच सचिव अभिषेक व्यास, रौनक व्यास, लोकेश व्यास सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन, महिला मंडल एवं युवा साथी उपस्थित थे।
