श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम अपना श्रावणी उपाकर्म, यज्ञोपवीत बदलने एवं रक्षाबंधन हस्त नक्षत्र पर बड़े ही धूमधाम से सामूहिक रूप से समाज की धर्मशाला पूर्णेश्वर महादेव के पास पर कार्यक्रम आयोजित होगा, सनातन वैदिक श्रावणी उपाकर्म महर्षि पंडित संजय दवे द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा, तत्पश्चात शुभ मुहूर्त में पूरा समाज रक्षाबंधन पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाएगा
श्रीमाली ब्राह्मण समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर राजस्थान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं रतलाम श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 13 सितंबर रविवार को श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति एवं समाज सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने सभी समाज बंधुओ से दिनांक 13 सितंबर प्रातः 8:15 पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया है।
