निगम अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन समय में अनिवार्य से उपस्थित रहे-महापौर प्रहलाद पटेल

रतलाम 23 जून ।  नगर पालिक निगम रतलाम के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें इस बाबत निर्देश हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त अनिल भाना को पत्र प्रेषित किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि शासन निर्देशानुसार कार्यालय का समय प्रातः 10ः00 से सांय 06ः00 बजे तक निर्धारित है अधिकांशतः यह पाया गया कि अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन समय में उपस्थित नहीं रहते है जिससे निगम से संबंधित कार्यो हेतु निगम में आने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों को किसी प्रकार प्रकार की असुविधा ना हो इस हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कठारे अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!