मा0 मुख्यमंत्री श्री यादव व केबिनेट मंत्री श्री काश्यप का महापौर पटेल ने माना आभार श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत

मा0 मुख्यमंत्री श्री यादव व केबिनेट मंत्री श्री काश्यप का महापौर पटेल ने माना आभार श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत

रतलाम 27 जून । रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का महाकाल लोक की तर्ज पर श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत करने पर महापौर प्रहलाद पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप का आभार व्यक्त किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का कालिका माता लोक निर्माण हेतु मैं विगत ढ़ेड वर्षो से प्रयासरत् था। माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव ने रतलाम प्रवास के दौरान नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री कालिका माता लोक का निर्माण हेतु राशि सिंहस्थ मद से स्वीकृत की है। पूर्व में कालिका माता लोक निर्माण हेतु 7.24 की डीपीआर भेजी जा चुकी है। कालिका माता लोक निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅं।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!