रतलाम 7 जुलाई । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर ने झोन प्रभारी एवं वार्ड प्रभारियों की बैठक लेकर श्रावण माह के दृष्टिगत समस्त मंदिरों के आसपास प्रतिदिन पर्याप्त साफ-सफाई व चूने की लाईन डालने के निर्देश दिये साथ ही समय-समय पर सभी धार्मिक स्थलों के आसपास की साफ-सफाई के निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में उन्होने निर्देशित किया कि सभी वार्ड प्रभारी अपने वार्ड को स्वच्छ रखे, हाजरी स्थल पर हाजरी रजिस्टर साथ में रखे तथा एक माह में अपना वार्ड पूर्ण रूप स्वच्छ करे। वार्ड के अघोषित कचरा स्थान तत्काल बंद करे अन्यथा वार्ड प्रभारी झोन प्रभारी के विरूद्ध वरिष्ठ को अवगत करवाया जाकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
धोलावाड़ डेम में टरबीटी की मात्रा बढ़ने से नागरिक सावधानी रखें
पानी को गरम कर तथा फिटकरी से साफ कर उपयोग में लें
