थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा 04 घंटे के भीतर किया चोरी का खुलासा :
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 लाख से अधिक का चोरी गया मशरुका किया बरामद

थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा 04 घंटे के भीतर किया चोरी का खुलासा :दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 लाख से अधिक का चोरी गया मशरुका किया बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण – संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.09.2025 को फरियादी पंकज मोतियानी पिता राजकुमार मोतियानी जाति सिंधी उम्र 35 साल निवासी 453 काटजु नगर रतलाम थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के विरूद्ध सोने चांदी के जेवर एवं नगदी करीबन 28 हजार रुपये कुल किमती करिबन 50 लाख 28 हजार रुपये की चोरी होने की सूचना पर थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 696/2025 धारा 331(3),305(ए) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

टीम का गठन – घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम श्रीमती गायत्री सोनी के नेतृत्व टीम का गठन किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कारवाई करने के निर्देश एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी पर टीम को उचित पुरस्कार देने की उद्घोषणा की गई।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही – पुस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। फरियादी एवं परिजनों से पूछताछ की गई। घर पर आने जाने वाले लोगों के बारे में पता किया गया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फरियादी के घर में काम करने वाली अंजु उर्फ अंजना गोसर पति स्व. विकास गोसर निवासी सुभाष नगर थाना डीडीनगर रतलाम से बारिकी व गहनता से पुछताछ करते पहले आनाकानी की गयी तथा कुछ भी बताने को तैयार नहीं तथा अलग अलग पुलिस टीम द्वारा पृथक पृथक पुछताछ करते अपने कथन मे बार बारी त्रुटी कर अलग अलग बाते बतायी जो अंजु गोसर की भुमिका शंकास्पद होने से विस्तृत पुछताछ करते – करते जुर्म करना स्वीकार किया बाद गिरफ्तार का कारण बताकर गिरफ्तारी पंचनामा बनाया गया बाद आरोपी अंजु उर्फ अंजना से पुछताछ कर आरोपीया अंजु उर्फ अंजना गोसर अपने आटो चालक अफजल पिता बाबुशाह निवासी खटीक मोहल्ला को देना बताया बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपीया अंजु को साथ लेकर मेमो की तस्दीक में हाट की चौकी खटीक मोहल्ला पहुँचे जहाँ संदेही अफजल पिता बाबुशाह घऱ पर मिला जिससे पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया बाद आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत् गिरफ्तार किया बाद चोरी गया मश्रुका आरोपी अफजल के घर से बरामद कर जप्ती पंचनामा बनाया गया बाद आरोपियो के कब्जे से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी करीबन 28 हजार रुपये कुल किमती करिबन 50 लाख 28 हजार रुपये जप्त किये गये । विवेचना जारी है ।

 

नाम गिरफ्तार आरोपी –
01. अंजु उर्फ अंजना गोसर पति स्व. विकास गोसर उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर थाना डीडीनगर रतलाम जिला रतलाम
02. अफजल पिता बाबुशाह जाति फकीर उम्र 51 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला हाट की चौकी रतलाम थाना डीडीनगर रतलाम जिला रतलाम

जप्त मश्रुका – सोने चांदी के जेवर एवं नगदी करीबन 28 हजार रुपये कुल किमती करिबन 50 लाख 28 हजार रुपये

मुख्य भूमिका – थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम निरीक्षक गायत्री सोनी , उनि ध्यान सिंह सोलंकी, उनि उदयभान राय, सउनि गोरचन्द परमार, सउनि दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई, प्रधान आरक्षक ललिता कटारा, आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक मोहन पाटीदार, आरक्षक लंकेश पाटीदार, आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक कान्हा मेघवाल, आरक्षक मयंक चौधरी, आरक्षक जोय बारिया, आरक्षक नरपाल सिंह की पतारसी में रही।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!