रतलाम / संगीत साधक स्वश्री महादेव जी आचार्य की पुण्य तिथि पर गुलाब चक्कर रतलाम में सगीत प्रेमियो द्वारा संगीत निशा का आयोजन माँ सरस्वती की पुजन एवं स्वश्री महादेव जी आचार्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन से प्रारम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 आत्मानंद जी सरस्वती श्रगेरी मठ, महर्षि संत श्री संजय शिवशंकर जी दवे, श्री मनोहर जी पोरवाल, श्री दिनेश जी वाघेला, श्री विशाल जी वर्मा, डॉ. निर्मला डागी, श्री रत्नेश जी विजयवर्गीय के विशेष आतिथ्य में प्रारंभ हुआ ।

कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति सितार वादक डॉ सुर्यवंश जी शर्मा, सुश्री श्यामा सिधाड, श्री गणेश उपाध्याय बासुरी वादक, श्री प्रसन्न दुवे तबला वादक, श्री शकेश सुराणा एवं श्री सुर्याश ने की बोर्ड तथा श्री कार्तिक शर्मा ने गिटार बजाकर सुदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भजन एवं गीतों की प्रस्तुति श्री अजय आचार्य, श्री चिपु मैथ्यूस, मादर्शील त्रिवेदी, श्री नित्येन्द्र आचार्य, श्री गोपाल व्यास, श्री अनीता भारती, श्री राजेश अवस्थी, श्री विशाल वर्मा, भावना दिवेकर सुश्री प्रज्ञा विजयवर्गीय ने सुमधुर गीतों से शमा बाघ दिया ।
कार्यकम की अंतिम शानदार प्रस्तुति श्री दिनेश जी मंवरिया द्वारा सेक्सोफोन बजाकर दी गई इस प्रस्तुति ने श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रगति आवार्य एवं आभार प्रदर्शन श्री अजय आचार्य द्वारा किया गया।
