अनुनाद की अनुगूँज यत्र, तत्र एवं सर्वत्र फैलती जा रही हैं

अनुनाद की अनुगूँज यत्र, तत्र एवं सर्वत्र फैलती जा रही हैं

रतलाम । अनुनाद संस्था को नित-नये प्रयोगों के माध्यम से छुपी हुई प्रतिभाओं को तराश कर एक के बाद एक बेहतरीन एवं सफल आयोजन करने पर संस्था अध्यक्ष अजीत जैन, सरक्षक सुरेन्द्र शर्मा एवं समस्त सक्रिय साथियों के प्रयासों को पुष्पांजलि पैलेस में आयोजित 60 वर्ष से अधिक उम्र के साथियों का कार्यक्रम “छोड़ो कल की बातें” को बहुत सराहा गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा हास्य काव्य पाठ के साथ साथ गीत संगीत के इस अभिनव आयोजन में शहर के वरिष्ठ जनों का जोश एवं उत्साह देखते ही बनता था

काव्यपाठ कैलाश व्यास, जुझारसिंह भाटी, नरेन्द्रसिंह डोडिया, नरेन्द्र त्रिवेदी एवं श्यामसुन्दर भाटी ने किया।

सुमधुर गीतों की प्रस्तुति पेप सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश मिश्र, रमेश कुमार राठौड़, प्रदीप पंवार, जयवंत गुप्ते, भूपेंद्र व्यास, अशोक मेहता, शिवकुमार त्रिलोकचंदानी, दुर्गेश सुरोलिया, विवेक शर्मा, मयूर व्यास, पवन भटनागर, पंकज कुमार शर्मा, मुकेश रांका, सुभाष शर्मा, शैलेन्द्र मेहता, रईस मंसूरी, शहजाद मंसूरी, मनोज देसाई, अशोक शर्मा, दलजीत सिंह संधू, श्रीमति यामिनी वर्मा, अरुणेश व्यास, मानिक व्यास एवं सीमा सुरोलिया द्वारा दी गयी

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री युसूफ जावेदी ने एवं आभार प्रदर्शन श्री ओमप्रकाश त्रिवेदी ने किया ।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!