जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई

जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई

रतलाम 31 अक्टूबर/आज कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जनगणना से संबंधित वीडियों कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में प्रथम डिजीटल जनगणना 2027, दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अप्रैल से सितम्बर 2026 के बीच राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 30 दिवसों मे की जाएगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा।

उक्त कार्य को वास्तविक रूप से प्रारम्भ करने से पहले, पुर्व-परीक्षण अथवा पायलेट रूप हेतु रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण तहसील के 45 ग्रामों का चयन किया गया है। इसमें मकान सुचीकरण का कार्य, मैदानी स्तर पर 10 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 के मध्य किया जाएगा। यद्यपि यह मुख्य जनगणना नहीं है, लेकिन मुख्य जनगणना की तैयारी के परीक्षण हेतु यह अत्यंत महत्वपुर्ण कार्य है, जिसे पुरी गंभीरता के साथ वास्तविक जनगणना की तरह ही हुबहु किया जाएगा। यह जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, इसे किसी भी जगह साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। प्रगणक को सही सही जानकारी प्रदान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी है। जनगणना अधिनियम 1948 और नियम 1990 के तहत जानकारी प्रदान करना अनिवार्य किया गया है। जो प्रत्येक नागरिक के लिए बाध्यकारी है।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!