नगर निगम द्वारा वार्ड वार बकाया वसूली शिविरो का आयोजन

रतलाम 8 नवम्बर ।  नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर 1 नवम्बर से आयोजित किये गये है जो 29 नवम्बर 2025 तक चलेंगे। आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा करा सकेगें।
वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के तहत वार्ड क्रमांक 9 के लिये 8 नवम्बर को तिरूपति/त्रिलोक  नगर, वार्ड क्रमांक 8 के लिये 9 नवम्बर को राजबाग/अष्टविनायक, वार्ड क्रमांक 12 के लिये 10 नवम्बर को कस्तुरबानगर, वार्ड क्रमांक 11 के लिये 11 नवम्बर को डोंगरे नगर, वार्ड क्रमांक 14 के लिये 12 नवम्बर को काटजू नगर, वार्ड क्रमांक 11 व 16 के लिये 13 व 14 नवम्बर को कलीमी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 42 व 43 के लिये 17 नवम्बर को लक्कड़पीठा, वार्ड क्रमांक 19 व 20 के लिये 18 नवम्बर को दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 43 व 44 के लिये 19 व 20 नवम्बर को बोहरा बाखल, वार्ड क्रमांक 24 व 25 के लिये 21 नवम्बर को अमलतास गेट, वार्ड क्रमांक 29 के लिये 22 नवम्बर को आनन्द कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 29 व 30 के लिये 23 नवम्बर को प्रताप नगर, वार्ड क्रमांक 30 व 31 के लिये 24 नवम्बर को मिड टाउन कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 31 के लिये 25 नवम्बर को जावरा रोड, वार्ड क्रमांक 31 के लिये 26 नवम्बर को डोसीगांव, वार्ड क्रमांक 32, 34 व 36 के लिये 27 नवम्बर को दिलबहार चौराहा व वार्ड क्रमांक 33 व 35 के लिये 28 व 29 नवम्बर को शास्त्री नगर में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।
निगम द्वारा जारी अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि  निगम द्वारा उक्त शिविर बकायादारों की सुविधा के लिए आयोजित किये गये है इन आयोजित शिविरों में बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!