महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान विशेष अभियान” का शुभारंभ 01 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक संचालित रहेगा। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग करना है।
आज किए गए प्रमुख जागरूकता कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियाँ —
दिनांक 12/11/25को थाना आलोट अंतर्गत सांदीपनी हॉयर सेकेंडरी स्कूल आलोट में विद्यार्थियों और स्टाफ को एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर और थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक मुनेंद्र गौतम के द्वारा विद्यालयों के बच्चों को साइबर फ्रॉड से संबंधित जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि मोबाइल पर अनजान लिंक तथा सोशल मीडिया व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट, एक्स आदि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट वह आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में जानकारी दी गई तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को ऑपरेशन मुस्कान के संबंध में जानकारी दी गई इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री फिरोज खान और स्कूल का स्टाफ शामिल रहा

महिला थाना प्रभारी श्रीमती रेखा चौधरी द्वारा निवेदिता बालिका गृह रतलाम में बालिकाओं को
▪ “गुड टच–बैड टच” की जानकारी दी गई
▪महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता प्रदान की गई
▪सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग हेतु सावधानियाँ, तथा
▪इनसे संबंधित आपराधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
रतलाम पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें एक सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी वातावरण प्रदान किया जा सके।
