कथित IAS संतोष वर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कथित IAS संतोष वर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रतलाम, 1 दिसंबर 2025। ब्राह्मण समाज की महिलाओं एवं बहनों के संबंध में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रतलाम ब्राह्मण समाज ने आज कड़ा विरोध दर्ज कराया। समाजजन कालिका माता मंदिर पर एकत्रित हुए और वहाँ से वाहन रैली के रूप में फव्वारा चौक होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचे, जहाँ मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
 
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्राह्मण समाज के सैकड़ों विप्रजन, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कठोर शब्दों में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा ब्राह्मण एकता के गगनभेदी नारे लगाए।
 
समाज ने ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र व उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र जोशी ने की। संचालन शैलेंद्र तिवारी द्वारा किया गया और आभार शांतिलाल शर्मा ने व्यक्त किया। महिलाओं का एकत्रीकरण सुनीता पाठक एवं प्रेमलता दवे द्वारा किया गया।
 
ज्ञापन के दौरान उपस्थित प्रमुख जनों में कल्पना राजपुरोहित, पुष्पा वासन, आशा उपाध्याय, हंसा व्यास, आरती त्रिवेदी रजनी व्यास,चंद्रकला त्रिवेदी, चंदा शर्मा, सविता तिवारी, प्रथमा कौशिक,मंजू जोशी, डॉ सुलोचना शर्मा, अलका व्यास, संगीता व्यास, नीमा व्यास, गोविंद त्रिवेदी, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, डॉ. सुरेंद्र दवे, नवीन दवे, अजीत व्यास, श्याम उपाध्याय, दुर्गेश सुरोलिया, संजय मिश्रा शास्त्री, सौरभ दिक्षित, पुष्पेंद्र जोशी, मयूर पुरोहित, गौरव त्रिपाठी, विवेक शर्मा, मदन मोहन शर्मा, स्नेहिल उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा, दीपक जोशी, चंपालाल जोशी, मनीष शर्मा, अनिल पुरोहित, नीरज सुरोलिया, कपिल व्यास, राजेश व्यास, मिथिलेश मिश्रा, विशाल उपाध्याय, अश्विन तिवारी, शैलेश शर्मा , डॉक्टर रविंद्र उपाध्याय, हितेश कामरेड,ओ पी पालीवाल, डॉ आईपी त्रिवेदी, डॉ के जी आचार्य, गोपाल जोशी, जयवंत गुप्ते,राजेश चाष्टा,सुरेश दवे, नितिन दवे, श्रेयांश तिवारी, राजेश डोरिया, जगदीश उपाध्याय, दिव्यांश तिवारी,राजेंद्र जोशी सहित समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 
उक्त जानकारी नरेंद्र जोशी एवं शैलेंद्र तिवारी द्वारा दी गई।
Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!