रतलाम । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम की साधारण सभा श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर में समाज जनों की उपस्थिति में संपन्न हुई। सर्वप्रथम कुलदेवी माता महालक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन समाज की वरिष्ठ चंदाजी त्रिवेदी एवं वरिष्ठ समाज सदस्य रिटायर्ड रेलवे अधिकारी श्री विजय व्यास,अध्यक्ष नयन व्यास एवं सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने किया।
साधारण सभा की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने की और सभा का संचालन कुलदीप त्रिवेदी ने किया।
सचिव द्वारा समाज बंधुओं से प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का क्रमवार वाचन किया गया। इन प्रस्तावों पर आम सहमति से निर्णय लिए गए। समाज के संविधान अनुसार प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों के बाद उन पर विस्तार से चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए ।
सर्वानुमति से वर्तमान समिति का कार्यकाल एक वर्ष की अवधि के लिए साधारण सभा में उपस्थित समाजजनों की सहमति से बढ़ाया गया । साथ ही पूर्व समिति द्वारा अभी तक चार्ज न दिए जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि चुनाव के पूर्व जो समिति अपना लेखा जोखा,आय व्यय, ऑडिट रिपोर्ट एवं संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अमानत, बैंक एचडी आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज नई समिति को चुनाव संपन्न होने के 15 दिवस के भीतर सोपी जाना चाहिए । यदि समिति पदाधिकारी या सदस्य चार्ज नहीं देते हैं तो उन्हें चुनाव में भाग लेने से अयोग्य घोषित किया जाए या वंचित रखा जाए। समाज द्वारा चुनी हुई समिति के समानांतर समाज के नाम का उपयोग कर कोई भी अनधिकृत मंच कार्य नहीं कर सकेगा। समाज की केवल अधिकृत महिला मंडल एवं युवा मंच ही समिति है, साथ ही समाज के सहयोग के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य एवं परामर्शदाताओं जो अध्यक्ष द्वारा मनोनीत है वह ही अधिकृत रहेंगे, समाज समिति में जो पदाधिकारी एवं सदस्य निष्क्रिय,अनुशासनहीन और लगातार समाज की बैठकों एवं कार्यक्रमों में बिना सूचना दिए नहीं आ रहे हैं ऐसे निष्क्रिय लोगों को नियम अनुसार पद मुक्त कर नया मनोनयन समाज अध्यक्ष द्वारा किया जाए । समाज के चुनाव में 33 परसेंट महिला आरक्षण रखा जाए। रतलाम समाज सदस्य यदि वह शहर से बाहर है चुनाव के दौरान तो उसे ऑनलाइन वोटिंग की पात्रता पर भी सहमति हुई। पूर्व की वित्तीय अनियमितता की जांच के चलते कोषाध्यक्ष का प्रभार वर्तमान सचिव को दिया गया, आदि ऐसे मुद्दों पर आम समिति से निर्णय लिए गए। अंत में आम सभा में पधारे सभी समाज जनों का आभार सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने माना।


