आने वाले समय में रतलाम के लिए और भी बड़ी-बड़ी योजनाएं लाएंगे – मुख्‍यमंत्री :
एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप और रतलाम के विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्‍यमंत्री का अभिनंदन

आने वाले समय में रतलाम के लिए और भी बड़ी-बड़ी योजनाएं लाएंगे – मुख्‍यमंत्री :एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप और रतलाम के विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्‍यमंत्री का अभिनंदन

रतलाम/भोपाल, 18 दिसम्‍बर। रतलाम को इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल करने की बिना मांगे दी गई सौगात के लिए एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप और रतलाम के भाजपा पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों ने आज यहां सीएम निवास के समत्‍व सभागृह में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में रतलाम के लिए बहुत बड़ी-बड़ी योजनाएं लाएंगे, जिससे रतलाम का विकास बहुत तेज गति से होगा, क्योंकि रतलाम के पीछे इंदौर और उज्जैन रूपी डबल इंजन लगे हुए है।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि रतलाम का चयन उन्‍होंने सोच समझकर किया है। यह पुरुषार्थ करने वालों की नगरी है। नागदा बड़ा जंक्शन है, इसके आस-पास से फोर लेन ट्रेक गुजर रहे हैं और बदनावर का क्षेत्र वैसे भी मेट्रोपॉलिटन रीजन में आ रहा था इसलिए रतलाम – खाचरोद को भी इसमें शामिल कर लिया। वैसे भी रतलाम मालवा के विकास एस्केलेटर पर है।

बिना मांगे मिली सौगात – श्री काश्यप
एम.एस.एम.ई. मंत्री श्री काश्‍यप ने मुख्‍यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रतलाम को यह सौगात बिना मांगे मिली है। इससे यह स्पष्ट होता है कि रतलाम के प्रति मुख्‍यमंत्री का कितना लगाव है। रतलाम के लोगों को लगता है कि मुख्‍यमंत्री भी रतलाम के ही है।
उन्‍होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन रीजन की कल्पना मुख्‍यमंत्री की ही है। उनका यह दृष्टिकोण बड़े बदलाव का आधार बनेगा। कल मुख्‍यमंत्री ने देर रात विधानसभा में 2047 के विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करते हुए मध्‍यप्रदेश के विकास की महत्वाकांक्षी अवधारणा को रेखांकित किया, जो कि बदलते मध्य प्रदेश की नई परिकल्पना है। इसके लिए मुख्‍यमंत्री का बहुत-बहुत आभार और अभिनंदन।
इस आयोजन में रतलाम के प्रभारी मंत्री विजय शाह भी उपस्थित थे। उन्‍होंने कहा कि जब परिवार का मुखिया इतनी चिंता करने वाला है, तो दीनदयाल उपाध्याय जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने में सफलता मिलना निश्चित है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री का विजन बडा है और वे खुली आंखों से सपने देखते हैं।
श्री काश्‍यप के साथ महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्‍यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला भाजपा अध्‍यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उपाध्‍यक्ष प्रहलाद राठौर, रतलाम विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मनोहर पोरवाल, उद्योग संघ के संदीप व्यास, मुकेश शर्मा, मालवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरुण पोरवाल, संयुक्त व्यापार संघ के मनोज झालानी, रेडीमेड एवं साड़ी व्यवसायी प्रकाश मूणत, खेल संगठन क्रीडा भारती के अनुज शर्मा, बार एसोसिएशन के राकेश शर्मा, रजनीश जैन सीए, समाजसेवी एवं लॉ कालेज न्‍यासी निर्मल लुनिया, इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन सिद्धार्थ कोठारी, सराफा एसोसिएशन विनोद मूणत, मंडी व्यापारी एसोसिएशन सुरेन्द्र चत्‍तर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रदीप छिपानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ तुषार कोठारी, मेडिकल एसोसिएशन रजनीश गोयल सहित अनेक नागरिकों ने पुष्प गुच्छ, पुष्पहार, सूत की माला और शॉल ओढ़ाकर मुख्‍यमंत्री का स्वागत किया। ये सभी मुख्‍यमंत्री के स्‍वागत के लिए रतलाम से भोपाल आये थे।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!