72 वें महारूद्र यज्ञ में धार्मिक भक्ति भावना के साथ निकली भगवान भोले शंकर की रथ यात्रा महिलाओं ने किया गरबा रास शनिवार को निकलेगी गंगाजल यात्रा

72 वें महारूद्र यज्ञ में धार्मिक भक्ति भावना के साथ निकली भगवान भोले शंकर की रथ यात्रा महिलाओं ने किया गरबा रास शनिवार को निकलेगी गंगाजल यात्रा

रतलाम 19 दिसम्बर । त्रिवेणी के पावन तट पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा आयोजित 72 वें 11 दिवसीय महारूद्र$ यज्ञ के तहत शुक्रवार को भगवान भोले शंकर की रथ यात्रा निकाली गई  । यात्रा में धार्मिक उत्साह के साथ श्रद्धालु शामिल हुए । धार्मिक उल्लास के साथ सुसज्जित बग्गी में भगवान शिव को विराजमान किया गया तत्पश्चात बैंड बाजो के साथ रथयात्रा निकाली गई । भगवान के रथ के आगे महिलाएं गरबा रास करते हुए आगे चल रही थी । उसके बाद यजमान यज्ञाचार्य एवं 21 भूदेवों के साथ धर्मालुजन भजनों की स्वर लहरियों के साथ रथयात्रा मेला परिसर से होती हुई क्षेत्रपाल भैरव  जी के मंदिर पहुंची । यज्ञाचार्य सहित 21 भूदेवों द्वारा मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री संजय सोनी (अप्पू) से पूजन अर्चन करवाया । पं. दुर्गाशंकर जी ओझा ने बताया कि सम्पूर्ण नगर की रक्षा   हेतु क्षैत्र के देवता क्षैत्रपाल की पूजन कर उनको बलिदान दिया जाता है । क्षैत्र देवता को कुष्माण्ड (कद्दू) फल का बलि दिया जाना शास्त्र सम्मत विधान है ।
72 वें महारूद्र यज्ञ में मुख्य यजमान सोनी दम्पत्ति द्वारा नौ लघु रूद्र आहूतियाँ दी गई । उसके बाद नित्य आरती के क्रम में समस्त सनातन धर्म व धर्मावलंबी सम्मिलित होकर यज्ञ नारायण की आरती कर परिक्रमा की गई । साथ ही 20 दिसम्बर को अमावस्या के अवसर पर दोपहर में गंगाजल यात्रा आयोजित होगी । सनातन धर्म महारूद्र समिति  द्वारा आयोजित यज्ञ के लिए 500 रूपये की रसीद कटवाकर श्रद्धालु 73 वें महारूद्र यज्ञ के यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते है, इसके लिए लाट्ररी पद्धति से यजमान का चयन किया जाता है। रसीद शनिवार को दोपहर तक यज्ञशाला के समीप काटी जाएगी तथा उसी दिन लाटरी पद्धति से 73 वें महारूद्र यज्ञ के यजमान का चयन होगा।
श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा आयोजित महारूद्र$ यज्ञ में आज आमंत्रित समाजों में सिख समाज से श्री ज्ञानी मानसिंह,  सरदार अवतार सिंह सलुजा, सरदार अमरप्रीत सिंह बग्गा,माहेश्वरी रामोला मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मालपानी, सिन्धी समाज अध्यक्ष आर के सतवानी, हाशु कल्याणी, कमलेश दरवानी, कुन्दन सोनी, उद्धवदास अवतानी, रामलाल चन्दानी, टीकमदास सतवानी, राजू सोनी, शैलेन्द्र कृपलानी, राजू सोनी नीमच, वाल्मिकी समाज से शिवपाल छपरी, बाघेला गौ सेवा जीवदया समिति से दिनेश वाघेला, मानव सेवा योग समिति एवं महिला मंडल, यादव समाज से अशोक यादव, सुर्यवंशी ढढेरा समाज से गोपाल यादव, बृजवाशी प्रजापती समाज से तरुण प्रजापत, दामोदर वंशीय गुजराती दर्जी समाज से राजेन्द्र सोलंकी, खटीक समाज से मुकेश खटीक, पाल समाज से  बाबुलाल पाल, श्री सुर्यवंशी कुरील समाज से ईश्वर देवदंश आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ नारायण की आरती एवं परिक्रमा कर धर्म लाभ लिया। पश्चात प्रसादी वितरित की गई ।
श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष अनिल झालानी, नवनीत सोनी, अविनाश व्यास, लालचंद टांक, सुरेश दवे, गोपाल जवेरी, जनक नागल, रजनी व्यास, राखी व्यास, हंसा शर्मा, शशि शर्मा, रेखा सोनी आदि द्वारा आमंत्रित समाजजनों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

अन्न क्षैत्र में निराश्रितों को भोजन कराया गया
पंडित रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की पे्रेरणा से स्थापित श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षैत्र में प्रतिदिन निराश्रितों को भोजन कराया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आज की भोजन प्रसादी अनिल झालानी एवं सुभाष मण्डवारिया परिवार की ओर से करवाई जा रही है। इससे पूर्व डोंगरे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। भोजन के पूर्व भजन किए गए। उसके पश्चात भोजन प्रारम्भ किया गया । डॉ. राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, अशोक राठी, धन्नालाल राठौड़, बद्रीलाल पाटीदार, नारायण राठौड़, धन्नालाल पाटीदार, चेतन शर्मा, छोगालाल पाटीदार आदि सदस्यगण ने अपनी सेवाएं दी।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!