कलेक्टर कार्यालय सहित शासकीय कार्यालयों में सुशासन की शपथ दिलाई गई

कलेक्टर कार्यालय सहित शासकीय कार्यालयों में सुशासन की शपथ दिलाई गई

रतलाम 24 दिसंबर/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व, 24 दिसंबर को शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुशासन दिवस के  अवसर पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलवाई। शपथ में अधिकारीगण और कर्मचारीगण संकल्पित हुए कि वे प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करनेशासन को पारदर्शीसहभागी और जनकल्याण केंद्रित बनाने तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सदा तत्पर रहेंगे। सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!