खेलो एम पी यूथ गेम की टॉर्च मशाल रिले 20 जनवरी को रतलाम पहुंचेगी

रतलाम 17 जनवरी/संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम 2026 का आयोजन चार चरणों में ब्लॉक जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर 13 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश के 9 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, सागर, एवं शिवपुरी में आयोजित किये जाएगें।

  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं खेल मंत्री खेल ओर युवा कल्याण मध्यप्रदेश शासन की उपस्थिति में 13 जनवरी 2026 को खेलों एम पी यूथ गेम्स का शुभंकर एवं एंथम अनावरण किया गया। इस हेतु खेलो एम पी यूथ गेम की टॉर्च मशाल रिले प्रदेश स्तर से विभिन्न जिलों में होते हुए रतलाम जिले में 20 जनवरी को प्रातः 09:00 बजे पहुंचेगी। जिसमें जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर टॉर्च मशाल रिले को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से प्रातः 09:30 बजे प्रारंभ कर नगर निगम चौराहा, मेहंदीकुई बालाजी, छत्रीपुल, होते हुए नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर सम्पन्न होगी। उक्त टार्च रिले को सफल बनाने के लिए जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूची शर्मा ने  टॉर्च मशाल रिले में जिला शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, एनसीसी,एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र मध्य प्रदेश, ओलंपिक संघ राज्य/जिला खेल संघ साथ ही विभिन्न समाजसेवी/ जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम मे उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए आग्रह किया है ।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!