रतलाम 9 फरवरी । अमृत हरित अभियान व ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम के तहत नगर निगम रतलाम द्वारा राम मंदिर से आरो आश्रम लगभग 2.5 किलोमीटर लम्बाई के रोड डिवाईडर पर सबसे तेज 30 मिनिट में 5000 पौधे रोपने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के सर्टीफिकट वेब वर्ल्ड रिकार्ड व लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को प्रदान किये।
ज्ञातव्य है कि 4 अक्टूबर 2025 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम् उद्यम मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, स्कूल-कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी, स्वंय सेवी संस्था तथा नागरिकों ने राम मंदिर से आरो आश्रम तक के रोड़ डिवाईडर में एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर 30 मिनिट में विभिन्न प्रजातियों के 5000 पौधो का रोपण किया था।
महापौर प्रहलाद पटेल को सर्टीफिकेट प्रदान करने के अवसर पर जनप्रतिनिधि व वेब वर्ल्ड रिकार्ड व लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अवैध नल कनेक्शनधारी नल कनेक्शन को अनिवार्य रूप से वैध करायें
28 फरवरी के बाद लगेगा 10,000/- का जुर्माना
रतलाम 9 फरवरी । अवैध नल कनेक्शन को वैध करने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा प्रचलित है अवैध नल कनेक्शनधारी अपने नल कनेक्शन को वैध कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ निगम के जलकर काउन्टर पर उपस्थित होवें तथा निर्धारित राशि जमा कराकर अवैध नल कनेक्शन को वैध करवायें अन्यथा 28 फरवरी के पश्चात् निर्धारित राशि के अलावा राशि रूपये 10,000/- अतिरिक्त जुर्माना वसूल किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा वार्ड वार बकाया वसूली शिविरो का आयोजन
स्टेषन रोड दिलबहार चौराहे पर आज से लगेगा निगम का बकाया वसूली शिविर
रतलाम 9 फरवरी । नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर 1 दिसम्बर से आयोजित किये गये है जो 16 फरवरी 2026 तक चलेंगे।
आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान, गुमटी किराया, लायसेंस शुल्क एवं विकास शाखा से संबंधित भवन की किश्त तथा भू-भाटक की बकाया राशि जमा करा सकेगें।
वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 व 35 के लिये 10 व 11 फरवरी को स्टेशन रोड दिलबहार चौराहा, वार्ड क्रमांक 27, 28 व 29 के लिये 12 फरवरी को प्रताप नगर उद्यान के पास, वार्ड क्रमांक 30 व 31 के लिये 13 फरवरी को मिड टाउन कॉलोनी तथा वार्ड क्रमांक 29 व 30 के लिये 16 फरवरी को महावीर नगर में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।
निगम द्वारा जारी अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि निगम द्वारा उक्त शिविर बकायादारों की सुविधा के लिए आयोजित किये गये है इन आयोजित शिविरों में बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें।
‘‘संकल्प से समाधान अभियान’’ के तहत शिविरों का आयोजन
रतलाम 9 फरवरी । शासन की विभिन्न जन योजनाओं/ सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय किये जाने हेतु ‘‘संकल्प से समाधान अभियान’’ के तहत नगर निगम द्वारा अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, कस्तुरबा नगर पानी की टंकी, नरसिंह वाटिका, हरमाला पम्प हाउस, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड व फायर स्टेशन भवन नगर निगम में 12 जनवरी से 31 मार्च तक कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।
12 जनवरी से 31 मार्च तक आयोजित शिविरों के तहत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 व 8 के लिये अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 13, 14 व 15 के लिये कस्तुरबा नगर पानी की टंकी, वार्ड क्रमांक 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 44, 45, 46 व 47 के लिये नरसिंह वाटिका, वार्ड क्रमांक 23, 24, 25, 26, 41, 42 व 43 के लिये हरमाला पम्प हाउस, वार्ड क्रमांक 27, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 36 व 37 के लिये अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड व वार्ड क्रमांक 33, 35, 38, 39, 40, 48 व 49 के लिये फायर स्टेशन नगर निगम कार्यालय में शिविर आयोजित किये गये है।
आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हीत हितग्राही मूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं जिनके लक्ष्य निर्धारित है, के लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिये प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु उसी समय योजना से संबंधित आवेदन भरवाया जावेगा एवं आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराकर आवेदन के साथ संलग्न किये जायेंगे।
