आई टी आई रोजगार मेले में 11 प्रतिभागियों का चयन मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को 6525000 रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए

आई टी आई रोजगार मेले में 11 प्रतिभागियों का चयन     मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना  अंतर्गत हितग्राहियों को 6525000 रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए

रतलाम 27 फरवरी/तकनीकी शिक्षाकौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालयभोपाल सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालयएवं रोजगार संचालनालयभोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासनकौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालयमध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थासज्जन मिल के सामनेसैलाना रोडरतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेलास्वरोजगार मेलाप्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेलाप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गयाजिसमे भाग लेने वाली कुल कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 11 प्रतिभागी प्राथमिक रूप से चयनित हुए  जिसमे से रोजगार हेतु एवं अप्रेंटिसशिप हेतु आवेदकों का चयन किया गया । चयनित प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य श्री यु. पी. अहिरवार द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।  चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम स्थित प्रतिष्ठान बोराना स्टील एंड इंजीनियरिंग द्वारा एवं कृति इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड पीथमपुर द्वारा प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया । इसके अतिरिक्त जिले में संचालित लोन से सम्बंधित विभिन्न योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के प्रकरणों में  6525000 रूपये के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को वितरित किये गये तथा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मेले में सम्मिलित होने के लिये कुल 42 आवेदकों ने अपना पंजीयन किया । संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा उपस्थित युवक युवतियों को आत्मनिर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ायासाथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित कियाआभार संस्था के टीपीओ श्री प्रफुल्ल सोनारकर तथा जिला रोजगार कार्यालय के श्री अनुप खटवानी द्वारा व्यक्त किया गया ।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!