श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने चतुर्थ कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया 10 अप्रैल को बजट पर होगा विचार-विमर्श एवं निर्णय/स्वीकृति

श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने चतुर्थ कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया 10 अप्रैल को बजट पर होगा विचार-विमर्श एवं निर्णय/स्वीकृति

रतलाम 7 अप्रैल । निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने अपने चतुर्थ कार्यकाल का अर्थ वर्ष 2026-27 का आय व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट पर विचार-विमर्श एवं निर्णय/स्वीकृति हेतु 10 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11ः00  बजे से निगम का साधारण सम्मिलन निगम सभागृह में आयोजित किया गया है।
निगम के साधारण सम्मिलन में महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में परिषद् के समस्त सम्मानीय सदस्यों तथा रतलाम नगर के समस्त नागरिकों एवं नगर निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का हार्दिक स्वागत करता हॅॅू तथा आशा करता हूॅ कि जिस प्रकार आपका सहयोग मुझे प्राप्त हुआ है ऐसा ही सहयोग हमें भविष्य में भी प्राप्त होता रहेगा तथा हम सभी एकजुट होकर नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा ऐसे उल्लेखनीय विकास कार्य करेंगे जो कि सदैव याद रहें।
मैं रतलाम नगर निगम का इस परिषद् में अपने कार्यकाल का तृतीय बजट अर्थवर्ष 2026-2027 का प्रस्तुत कर रहा हॅू, जिसमें रतलाम नगर के सम्पूर्ण विकास तथा नगर के समस्त नागरिकों को यथासम्भव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए नगर के सौन्द्रर्यीकरण एवं व्यवस्थापन का प्रयास इस बजट के माध्यम से किया गया हैं ।
प्रथम चरण में 61 अनाधिकृत कॉलोनीयों में विकास कार्य :-  नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा प्रथम चरण में 61 अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य एवं भवन निर्माण अनुज्ञा प्रदान किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की गई है। जिसके उपरांत 46 अनाधिकृत कॉलोनीयों में राशि रू. 23.01 करोड के विकास कार्य कराये जा रहे है। जिसमें से 31 कार्य पूर्ण होकर 16 कार्य र्प्रगतिरत है।
द्वितीय चरण में 57 अनाधिकृत कॉलोनीयों में विकास कार्य :- नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा द्वितीय चरण में 57 अनाधिकृत कॉलोनीयों में विकास कार्य एवं भवन निर्माण अनुज्ञा प्रदान किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की गई है। जिसके उपरांत 39 अनाधिकृत कॉलोनीयो में राशि रू. 12.67 करोड के विकास कार्य की निविदा आमंत्रित की गई है। सभी निविदाए प्राप्त हो कर ठेकेदार को अनुबंध कराने हेतु सूचना पत्र दिये गये है कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जावेंगे।
एम पी 43 फुड प्लाजा का निर्माण कार्य :- नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा लोकेन्द्र भवन रोड पर राशि रू.3,15,91,500/- से  एम पी 43 फुड प्लाजा का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
नगर वन वाटिका का निर्माण कार्य :- नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा गंगा सागर से राशि रू. 572,34,216/- से नगर वाटिका का निर्माण कार्य किया जाना हैं। जिसके लिए निविदा आमंत्रित की जाकर मेसर्स गुरूजीत सिंह भोपाल को कार्यादेश दिया जाकर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जावेगा।
संत निवास का निर्माण कार्य :-  नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा त्रिवेणी मानस भवन के पास राशि रू. 1,14,24000/- से संत निवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
नवीन फायर स्टेशन का निर्माण कार्य :- नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा 15 वे वित आयोग अंतर्गत राशि रू. 3,04,58,341/- से ग्राम पलसोडा में नवीन फायर स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए निविदा आमंत्रित की जाकर परीक्षण प्रक्रिया में है। शीघ्र निर्माण कार्य किया जावेगा।
फ्री-गंज रोड का निर्माण कार्य :- नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा कायाकल्प योजना अंतर्गत स्टेशन चौराहे से दो बत्ती चौराहे तक ( फ्री-गंज रोड) राशि रू. 1,43,78,158/- से फोरलेन सडक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
मांगल्य मंदिर पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य :- नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा मांगल्य धाम मंदिर से लेकर गंगा सागर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक राशि रू. 54477392/- से सी.सी. सडक का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। आबकारी चौराहे से त्रिपोलिया गेट रोड 6.85 करोड की निविदा आमंत्रित की जाकर स्वीकृति प्रदान की गई है व जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावेगा। लक्कड पीठा रोड लगभग 6.32 करोड की लागत से कार्य प्रगतिरत है एवं जल्द पूर्ण किया जावेगा। जिससे आवागमन सुचारू होगा एवं ट्राफिक की समस्या से निजात मिलेगी।
शहर को सुन्दर एवं सुविधा युक्त बनाने तथा आम व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाये जाने हेतु नगर के चौमुखी विकास हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है जो आप सभी को ज्ञात है। वर्ष 2026-27 के बजट में निम्न मदो में यथोचित बजट का प्रावधान किया गया है ।  जिसके तहत त्रिवेणी मेला व्यय रू. 25.00 लाख़,  खेलकुद व्यय रू. 20.00 लाख़, कुए बावड़ी सफाई हेतु रू. 25.00 लाख़, तालाब की सफाई हेतु व्यय रू. 25.00 लाख, गौशाला निर्माण हेतु व्यय रू. 25.00 लाख़ का बजट प्रावधान किया गया है।
मास्टर प्लान के अंतर्गत शहर की विभिन्न सडको का चौडीकरण हेतु 15 करोड से बढाकर 50 करोड की राशि बजट प्रावधान में रखी गई है।  डिजीटल रतलाम के तहत शहर में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरो को संधारित कर निगरानी हेतु शासन से 15 करोड के अनुदान प्राप्ति कर व्यय किये जाने हेतु मद का निर्धारण किया गया।
इसके अतिरिक्त अन्य अनावश्यक व्ययों में कटौती एवं आवश्यक व्ययां में वृद्धि कर बजट आय व्यय पत्रक मदों में संशोधन के उपरांत अर्थ वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित अनुमानित आय-व्यय पत्रक (बजट) जिसमें निगम के विभिन्न स्त्रोतों से आय, अंशदान एवं अनुदान से होने वाली प्रस्तावित अनुमानित आय रूपयें 54353.50 (पांच अरब तिरयालीस करोड त्रैपन लाख पचास हजार रूपयें) तथा इसके विरूद्ध होने वाले प्रस्तावित अनुमानित व्यय रूपयें 54323.03 (पांच अरब तिरयालीस करोड तेवीस लाख तीन हजार रूपयें) होगा। इस प्रकार रूपयें 30.47 (तीस लाख सैतालीस हजार रूपयें) की बचत अनुमानित की गई है।
नगर निगम राजस्व में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किये जाकर निगम के समस्त विभागों में वसुली में तेजी लाई जा रही है साथ ही सम्पत्तिकर  निर्धारण का सर्वे किये जाने का कार्य भी करवाया जा रहा है , नगर में अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे करवाया जाकर उन्हें नियमित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है तथा नगर निगम की आय वृद्धि हेतु स्वास्थ्य विभाग के लायसेंस शुल्क में भी वृद्धि की गई है। ताकि निगम की आय में वृद्धि हो सकें। निगम की ऐसी सम्पत्तियॉ जिनका विक्रय किया जाकर निगम को आय प्राप्त हो सकें उनके विक्रय किये जाने की कार्यवाही भी त्वरित रूप से की जावेगी।
मैं सम्मानीय सदस्यों से आग्रह करता हॅॅूं कि इस निगम को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो इस हेतु अपना सहयोग प्रदान करें जैसे बकाया एवं वर्तमान सम्पत्तिकर, जलकर एवं दुकानों का किराया वसूली के लिए नागरिकों को प्रेरित कर सहयोग करें। जिससे नगर निगम को करों की राशि समय पर प्राप्त हो सकें एवं अपने प्रयासों से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से भी शहर के विकास कार्यो के लिए राशि उपलब्ध कराने में सहयोग करें, ऐसी अपेक्षा में सम्मानीय सदस्यों से रखता हूॅ।
मैं नगर निगम रतलाम के विकास कार्यो में सतत् सहयोग करने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन जी यादव, मा0श्री कैलाश जी विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, मा0 श्री चेतन्य जी काश्यप मंत्री -सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उघोग विभाग म.प्र. शासन एवं नगर विधायक एवं मा0 श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान क्षेत्रीय सांसद, जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, मेरे परिषद् के सम्मानीय साथीगण, पत्रकार बंधुओं , प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, नगर पालिका निगम कर्मचारी यूनियन/संघ एवं समस्त सफाई कर्मचारी यूनियन/संघ द्वारा निगम के संचालन हेतु समय-समय पर आपके द्वारा दिये गये सुझावों के लिए भी आपकों धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ एवं शहर की प्यारी जनता का ह्दय से धन्यवाद प्रकट करता हूॅ।
आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही वर्तमान निगम परिषद् के कार्यकाल में मेरे द्वारा नगर के विभिन्न विकास कार्य करवाये गये तथा शहर की दशा एवं दिशा को परिवर्तित करने के सकारात्मक प्रयास किये जा रहें है। आशा है कि आगामी समय में भी आपका सहयोग इसी प्रकार मुझे प्राप्त होता रहेगा।
अंत में मैं पक्ष एवं विपक्ष के सभी सम्मानीय साथियों का भी व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ कि मुझे उनका सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है तथा भविष्य में भी प्राप्त होगा।
बैग के साथ हुआ बजट प्रस्तुत
अर्थवर्ष 2026-27 के बजट की कॉपी बैग के साथ सदस्यों को प्रस्तुत की गई जिस पर सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रसन्नता प्रकट की गई।

साधारण सम्मेलन जनहितैषी प्रस्ताव पारित

आयोजित सम्मेलन में वार्ड क्रमांक  फुलमण्डी चौराहे से रत्नेष्वर रोड तक की सड़क का नाम भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका तथा मराठी कवियत्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले मार्ग रखे जाने एवं हाकिमवाड़ा से रत्नेष्वर रोड की सड़क का नाम हरमाला रोड से बदलकर विरांगना गुजरी माता श्रीमती पन्ना धाय के नाम से रखे जाने का प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित किया गया।
इसके अलावा निर्माणाधीन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का नाम श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से रखे जाने, साक्षी पेट्रोल पम्प वाले तिराहे का नाम श्री रघुवीर टाट वाले महाराज पर के नाम पर रखे जाने तथा दो बत्ती चौराहा से स्टेशन रोड (फ्रीगंज रोड) का नाम भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित किया गया।
इसके अलावा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत लायसेंस शाखा में लायसेंस की विभिन्न मदों में लायसेंस शुल्क वृद्धि के प्रस्ताव पर महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा बताये गये मदो में आवश्यक संशोधन करते हुए सदन में उपस्थित सदस्यों की सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर निगम की विकास शाखा द्वारा नगर सुधार न्यास की विभिन्न योजनाओं में तीस वर्ष की लीज पर आवंटित भूखण्ड/भवन की लीज समाप्त हो जाने से म0प्र0 नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 (क्रमांक 23 सन 1956) की धारा 80 मध्यप्रदेश नगर पालिका अचल संपत्ति का अंतरण नियम 2016) एवं संशोधन दिनांक 04 मई 2021 के प्रावधानों के अंतर्गत आगामी 30 वर्षों हेतु बढ़ाये जाने प्रस्ताव पर 72 नाम के अलावा ऐसे प्रकरण जिनमें नगर निगम द्वारा कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है उन्हे भी शामिल कर प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर सुधार न्यास की विभिन्न योजनाओं में 16 भूखण्डधारियों में से 4 भूखण्डधारियों की रजिस्ट्री संपादित किये जाने हेतु निगम आयुक्त को नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु अधिकृत किया गया।
इसके अलावा नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा राजसात की गई दुकानों को किराये पर दिये जाने हेतु किराया निर्धारण कर निविदा आमंत्रित किये जाने तथा शहर को सुन्दर एवं आकर्षक बनाये जाने हेतु नगर निगम सीमान्तर्गत शहर में प्रवेश स्थलों के मुख्य मार्गो क्रमशः सालाखेड़ी, डोसीगांव, सैलाना रोड़ एवं सागोद रोड पर भव्य स्वागत द्वार निर्माण कराये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। आयोजित सम्मेलन में सम्मानित पार्षदगणों द्वारा पुछे गये प्रश्नों पर चर्चा की जाकर उत्तर दिये गये।
आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में नेता पक्ष, नेता प्रतिपक्ष, महापौर परिषद सदस्य व पार्षदगणों ने चर्चा में हिस्सा लिया।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!