रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 65 वर्षीय डंग पिछले 16 साल से विकास समिति के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे मप्र छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे अंकित डंग और अर्पित डंग और एक बेटी सोनल है। अंतिम संस्कार 8 अप्रैल बुधवार को किया गया 11 अप्रैल शनिवार को शोक सभा (अफसोस की बैठक) सुबह 9:30 से 10:30 पंजाबी गुरुद्वारा न्यू रोड पर रखी गई है
अंतिम अरदास एवं भोग शिक्षाविद, समाजसेवी स्वर्गीय सरदार श्री गुरनाम सिंह डंग
