राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न 
रतलाम 26 अप्रैल/एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 जिला मुख्यालय रतलाम में आज (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित की गई है। यह परीक्षा जिला मुख्यालय रतलाम के 05 केन्द्रो जिनमें शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल सागौद रोड , शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विरियाखेड़ी, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, विरियाखेड़ी रतलाम पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हुई।
      परीक्षा में कुल 1546 अभ्यर्थी में से 1152 अभ्यर्थी परीक्षा मे सम्मिलित हुए ।
    परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता, शुचिता बनाये रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!