द बर्निंग ट्रेन ,बड़ी दुर्घटना टली!

द बर्निंग ट्रेन ,बड़ी दुर्घटना टली!

गाड़ी सं. 12431, तिरुवनंतपुरम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के ऐ.सी कोच B1 में लगी भीषण आग
कोटा डिवीजन के लुनी रिच्छा–विक्रमगढ़ आलोट के मध्य रतलाम जिला मैं चलती ट्रेन के b1 कोच में लगी भीषण आग आज
प्रातः 05:15 बजे गाड़ी सं. 12431 के ट्रेन मैनेजर द्वारा सूचित किया गया कि लुनी रिच्छा–विक्रमगढ़ आलोट के मध्य किलोमीटर 729/02 पर डाउन दिशा में बी-1 कोच में एसएलआर के निकट आग लगने की घटना हुई है।
सूचना प्राप्त होते ही रेल प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। प्रभावित बी-1 कोच को रेक से अलग किया गया तथा ओएचई आपूर्ति बंद कर दी गई। घटनास्थल पर आग बुझा दी गई है।
समस्त यात्री सुरक्षित हैं। कोई हताहत नहीं।
प्रभावित कोच के यात्रियों को घटनास्थल पर जलपान उपलब्ध कराया गया। यात्रियों की आगे की यात्रा हेतु अन्य कोचों में समायोजित करके कोटा तक ले जाया गया। कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़ा गया।
कोटा से वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना। गाड़ी सं. 12955 को महिदपुर रोड पर रोका गया है। खंड शीघ्र सुचारु किया जाएगा।
आग लगने के कारण की जाँच की जा रही है।

आलोट में दुर्घटनास्थल जा रही C&W की यातायात वैन शामगढ़ सुवासरा के मध्य खाई पलटी।

C&W के 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट, एंबुलेंस द्वारा कोटा रैफर किया गया

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!