नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता सेमिनार में 300 कर्मचारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता सेमिनार में 300 कर्मचारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

👉 पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों से कराया जागरूक

👉500 कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने एवं नशामुक्त समाज निर्माण में योगदान देने का लिया संकल्प

👉 रतलाम पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान

रतलाम | दिनांक 27 जुलाई 2026
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, विद्यार्थियों, युवाओं एवं विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत एक फैक्ट्री में नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा उपस्थित फैक्ट्री स्टाफ एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों एवं उससे होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी गई तथा नशे से सदैव दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ–
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा उपस्थित लगभग 500 कर्मचारियों एवं स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवन में नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

औद्योगिक संस्थानों में भी पहुंच रहा नशामुक्ति का संदेश
रतलाम पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ औद्योगिक संस्थानों, फैक्ट्रियों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, डीएसपी यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, एसडीओपी श्री किशोर पाटनवाला एवं थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र डीएसपी श्रीमती गायत्री सोनी सहित पुलिस अधिकारी, फैक्ट्री प्रबंधन श्री दिनेश सियाल
( Vice president -admitration and commercial)
श्री अचल शुक्ला (General Manager- Technical) श्री प्रवीण त्रिपाठी (Asst general manager HR), श्री राजेश हारोड (sr. MANAGER HR) श्री सचेंद्र सिंह (SECURITY HEAD) एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रतलाम पुलिस की अपील–
रतलाम पुलिस ने सभी नागरिकों, युवाओं एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। नशे के विरुद्ध इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
“नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो”
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0”
स्वस्थ युवा • सशक्त परिवार • सुरक्षित समाज • नशामुक्त मध्यप्रदेश

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!