रतलाम। 14 सितम्बर 26 से प्रारंभ हो रहे श्री गणेश उत्सव के भव्य और विराट आयोजन को लेकर नगर के सबसे प्राचीन और चमत्कारी श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड पर बैठक का आयोजन किया जाकर आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई,
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि पहली बार गणेश उत्सव 10 दिनों की जगह 12 दिनों की आ रही है, गणेश उत्सव पर बहुत सुंदर लाईट एवं फ्लावर डेकोरेशन कीया जाएगा।
गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणपति जी को स्वर्ण बरक का चोला चढ़ाया जाकर भगवान श्री को ग्यारह हजार लड्डूओ का भोग लगाया जाएगा
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी एवं सेवावीर परिवार के पीओपी की जगह मिट्टी के गणेश जी की स्थापना के आव्हान पर मिट्टी के गणेश जी की स्थापना की जाएगी।
प्रतिदिन रात्रि 08 बजे भगवान श्री की विशेष आरती की जाएगी और भक्तों के सहयोग से सामग्री एकत्रित कर तीन हजार भक्तों के मान से प्रतिदिन प्रसादी मिठाई और नमकीन बनवाई जाकर भोग लगा कर वितरण किया जाएगा
इस अवसर पर मंदिर का भंडार (दानपात्र) को खोला जाकर रुपए की गणना की गई जिसमें 500 रुपए के 139 नोट, 200 रुपए के 76 नोट, 100 रुपए के 572 नोट, 50 रुपए के 792 नोट, 20 रुपए के 2158 नोट, 10 रुपए के 2162 नोट सहित 41.100/ रुपए की चिल्लर सहित कुल 2.83.600/ रुपए प्राप्त हुए, साथ ही एक अमेरिकन डालर एवं एक चाइना के डालर का सिक्का प्राप्त हुए।
दानपात्र से दर्जनों भक्तों की चिठ्ठियां भी प्राप्त हुई है जिसमें भक्तों ने अपनी समस्याओं का विवरण लिखते हुए, निराकरण की प्रार्थनाएं कर रखी है।
इस अवसर पर विशेष रूप से सनातन धर्म सभा अध्यक्ष श्री अनिल झालानी, पार्षद श्री धर्मेन्द्र रांका, एल्डर मेन श्री गोपाल शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देवड़ा, श्रीमती रत्ना पाल, श्रीमती सारीका व्यास, पं अमित रावल, पंकज भाटि, भूपेंद्र खंडेलवाल, अजय याद्रे, हार्दिक मेहता, राहुल शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, मंगल सिंह पंवार, संजय पेमाल, एडवोकेट चन्द्र प्रकाश मालवीय, उमाकांत उपाध्याय, हेमा निरंजनी, राजश्री राठोर, संगीता कपूर, सरोज कपूर, रीना टांक, सपना दुबे, हितेश गादिया, मनीष सोलंकी , महेश सोलंकी, महेंद्र भरकुंदीया, डा गोविन्द चौहान, जगदीश शर्मा, राकेश शर्मा, दिलिप शर्मा, संदिप कोटिया सहित सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे
