भाजपा कार्यालय भूमिपूजन समारोह मे शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा

भाजपा कार्यालय भूमिपूजन समारोह मे शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा

रतलाम26 जून 2025 |  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन समारोह 27 जून को शाम  04:00 बजे सजनप्रभा में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जून को 1 दिवसीय प्रवास पर रतलाम आ रहे है। वे दोपहर 12:00 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उतरेगे। उनका बंजली हवाई पट्टी पर जिला भाजपा द्वारा आत्मीय स्वागत किया जायेगा। डॉ. यादव बजंली से सीधे भाजपा के नये जिला कार्यालय भवन निर्माण स्थल का अवलोकन करने जाएंगे और शाम 04:00 बजे भूमिपूजन समारोह में आयेगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रतलाम आगमन और कार्यालय भवन भूमिपूजन समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता, अनिता चौहान, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणी मालवीय, मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा संभाग प्रभारी जीतू जिराती एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, निलेश गाँधी और नंदकिशोर पंवार ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष जी का रतलाम आगमन पर भव्य स्वागत करने का आह्वान किया है |

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!