मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247802 लाड़ली बहनों को 36 करोड़ 37 लाख रूपये अंतरित किये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247802 लाड़ली बहनों को 36 करोड़ 37 लाख रूपये अंतरित  किये

रतलाम 14 फरवरी/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज खंडवा जिले के नगर पंधाना मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को 1500 प्रति बहन की दर से राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

लाडली बहना योजना अंतर्गत रतलाम जिले की 247802 लाड़ली बहनों को 36 करोड़ 37 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किये गये।

 इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्री पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लाड़ली बहना हितग्राही महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!