शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में योगदान दे शहरवासी – महापौर प्रहलाद पटेल भाजपा दीनदयाल मंडल की ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान सभा संपन्न

शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में योगदान दे शहरवासी – महापौर प्रहलाद पटेल भाजपा दीनदयाल मंडल की ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान सभा संपन्न

रतलाम, 18 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में दीनदयाल मंडल की सभा बुद्धेश्वर हॉल में आयोजित हुई। इसके मुख्य वक्ता महापौर प्रहलाद पटेल रहे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने के अनगिनत कार्य हो रहे हैं। शहर भी विकसित भारत का हिस्सा होगा, इसलिए शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने में शहरवासी योगदान दे।
महापौर श्री पटेल ने कहा कि रुपया, पैसा, धन-दौलत कुछ काम नहीं आते, काम में सिर्फ निरोगी काया आती है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है। शहर में अमानक पॉलिथिन का बहुदा उपयोग हो रहा है, जो बिमारियों की जड़ है। शहरवासी इससे दूर रहे और देशी पद्धति से कार्य कर शहर को स्वच्छ व स्वयं को स्वस्थ रखने में योगदान दे। पूरे विश्व की नजर आज भारत पर है, मोदीजी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए महापौर श्री पटेल ने कहा कि पूरा देश आज भाजपा के साथ खड़ा है, जिससे आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न जल्द साकार होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा एक माह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश और जिले के बाद मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सरकार के कार्यों की जानकारी दी जा रही है। मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों के साथ ऑपरेशन सिंदूर का कार्य कर देश का गौरव बढ़ाया है। रतलाम में भी मंत्री चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में 300 करोड़ के कार्य हुए है। भाजपा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित है। जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने कहा कि पूरे विश्व में मोदी सरकार का डंका बज रहा है। रतलाम और आस-पास के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का श्रेय कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को जाता है।
कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने दिया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, कार्यक्रम संयोजक शुभम चौहान, नितिन तिवारी, दीपसिंह देवड़ा, कमल सिलावट मंचासीन रहे। संचालन शुभम चौहान ने किया। आभार नितिन तिवारी ने माना।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!