रतलाम 5 दिसम्बर/ क्लस्टर शिवगढ़ ” प्रशासन गांव की ओर अभियान” के अंतर्गत आज 5 दिसंबर को शिविर में 30 कृषकों को 2961000/- राशि के केसीसी कार्ड कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किए गए। साथ ही आज विभिन्न पंचायतों में शिवरों में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए केसीसी कार्ड, खाद, बीज आदि प्रदाय किया गया। शिविर में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आगामी दिवसों में विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन करके किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर ऋण के लिए केसीसी कार्ड वितरण किए जाए जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ हो सके।

