रतलाम 19 नवम्बर । सैलाना बस स्टैण्ड फोर लेन डिवाईडर पर लगे पौधे के गमले के स्टैण्ड व डूम लाईट को क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज किये जाने हेतु नगर निगम ने थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र को पत्र लिखा।
18 नवम्बर को सांय 6 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोर लेन डिवाईडर पर लगे पौधे के गमले के स्टैण्ड व डूम लाईट को क्षतिग्रस्त किया गया इस हेतु निगम ने थाना प्रभारी को पत्र लिखा है कि वहां स्थापित कैमरे की फुटेज से अज्ञात व्यक्ति की जांच कर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की जाये। इससे पूर्व भी महाराजा सज्जनसिंह चौराहे के डिवाईडर व सैलाना बस स्टैण्ड से राम मंदिर तक के डिवाईडर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गमले चोरी किये गये थे।
