डॉ. जयकुमार ‘जलज’ स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी :
स्वरचित कविता 30 अक्टूबर तक दी जा सकती है

डॉ. जयकुमार ‘जलज’ स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी :स्वरचित कविता 30 अक्टूबर तक दी जा सकती है

रतलाम। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ.जयकुमार ‘जलज’ की स्मृति को बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी पुत्रियों श्रीमती श्रद्धा घाटे एवं श्रीमती स्मिता हुम्बड द्वारा ” डॉ. जयकुमार ‘जलज’ स्मृति कविता प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है । यह इस प्रतियोगिता का दूसरा वर्ष है। गत वर्ष आयोजित स्पर्धा महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए ही थी मगर इस वर्ष यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी । एक वर्ग रतलाम शहर के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रहेगा जबकि दूसरा वर्ग रतलाम शहर में निवासरत रचनाकारों के लिए रहेगा।
यह आयोजन पूरी तरह जलज साहब की भावनाओं से जुड़ा है। कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी।
पहला वर्ग –
रतलाम शहर के कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रहेगा । इसमें विजेताओं को पहला पुरस्कार 2500 रूपए, दूसरा पुरस्कार 1500 रुपए तथा तीसरा पुरस्कार 1100 रुपए का होगा।
दूसरा वर्ग – रतलाम शहर में निवासरत 50 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए रहेगा। पहला पुरस्कार 2500 रूपए, दूसरा पुरस्कार 1500 रुपए तथा तीसरा पुरस्कार 1100 रुपए का होगा।
कविताएं प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 रहेगी। स्पर्धा में भाग लेने के लिए (प्रथम वर्ग में) महाविद्यालय का नियमित विद्यार्थी और रतलाम शहर निवासी (द्वितीय वर्ग में )होना अनिवार्य है। प्रतियोगी द्वारा स्वरचित (अपनी लिखी हुई ) कविता ही दी जाए। इसमें किसी तकनीक का सहारा न लिया जाए। कविता का विषय कुछ भी हो सकता है, परंतु व्यक्तिगत आक्षेप, असंसदीय शब्दावली, धर्म- संप्रदाय पर आरोपित रचनाएं स्पर्धा में सम्मिलित नहीं की जाएगी।
कविता हिन्दी भाषा में लिखी ही स्वीकार्य होगी।
कविता के साथ प्रतियोगी अपना नाम नहीं लिखें। कवरिंग पृष्ठ पर कवि का नाम , रचना का शीर्षक , अध्यनरत कक्षा एवं संस्था का उल्लेख (प्रथम वर्ग में) किया जाए । अपना पूरा पता, मोबाइल नंबर (वाट्सएप), ईमेल पता , फोटोग्राफ भी दिया जाए।कविताएं तीन प्रतियों में 30 अक्टूबर 2025 तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा श्रद्धा घाटे
द्वारा डॉक्टर पदम घाटे
अरिहंत पैथोलॉजी लैब
15 वेदव्यास कॉलोनी
रतलाम (म.प्र.) 457001 मो. 9425103802 को प्रेषित की जा सकती है।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!