रतलाम 6 मार्च । चांदनी चौक से बाजना बस स्टैण्ड तक बनाई जाने वाली लक्कड़पीठा 4 लेन सड़क के तहत चांदनी चौक से लक्कड़पीठा पुलिया तक 18 मीटर चौड़ाई के अन्दर आने वाले लगभग 20-25 मकानों/दुकानों का अतिक्रमण को पोकलेन व गैंग के माध्यम से हटाया गया।
लक्कड़पीठा रोड के 4 लेन निर्माण में आने वाले अतिक्रमण को हटाने हेतु नगर निगम द्वारा निशान लागाये गये थे चांदनी चौक से लक्कड़पीठा पुलिया तक ऐसे भवन/दुकानदार जिन्होने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था उन्हे नगर निगम द्वारा हटाया गया था अतिक्रमण हटाने की व्यय राशि रूपये 15 हजार रूपये प्रति घन्टा के मान से अतिक्रणकर्ता से वूसल किये जाने हेतु नोटिस जारी किया जायेगा।
इस अवसर पर निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे।
चांदनी चौक से लक्कड़पीठा पुलिया तक हटाया अतिक्रमण
