रतलाम ।आज दिनांक 2 दिसंबर 2025,मंगलवार को सज्जन मिल रोड स्थित आईटीआई खेल का मैदान में बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हलचल ट्रॉफी ट्रॉफी 2025 आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज 3 मैच खेले गए।
पहले मैच के मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, जलज शर्मा असीम राज पांडे, कृष्णकांत शर्मा पत्रकार गण रहे तथा दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण सभा महिला जिला अध्यक्ष सुनीता पाठक,प्रथमा कौशिक, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी रहे। सभी अतिथियों का स्वागत मंच पर नीलेश पटेल, राकेश मिश्रा और प्रिंस बन्ना द्वारा किया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों से अतिथियों का परिचय करवाया गया और खिलाड़ियों ने पुष्पमाला पहनकर अतिथियों का स्वागत किया।
पहला मैच एमपी पुलिस और देव फायर के बीच खेला गया जिसमें देव फायर ने जीत हासिल की। इसमें मैन ऑफ द मैच गौरव रहे। दूसरा मैच फॉर यू और कोहिनूर के बीच खेला गया। फॉर यू ने जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच मोनू रहे। तीसरा मैच रिलायबल और ब्रदर के बीच खेला गया। जिसमें रिलायबल ने जीत दर्ज की और मैन ऑफ द मैच शाकिब अन्ना रहे। आईटीआई मैदान पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा ओचक निरिक्षण किया गया।

कल बुधवार को 3 मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच अंबर देव फायर के बीच रहेगा। दूसरा मैच जवाहर और नई शुरुआत के बीच रहेगी तथा तीसरा फॉर यू और रिलायबल के मध्य देर शाम तक खेला जाएगा।
आज के मैच की अंपायरिंग रोहित पाल,महेश प्रजापत, संजू सैमसंग, ईश्वर सिंह, प्रतीक वासन एवं शुभम् ने की। स्कोरिंग देवराज शाक्यवार एवं श्री मिश्रा जी द्वारा की गई। संचालन एवं कमेंट्री योगेंद्र सिंह जादौन,रतन बाबा ने की तथा मैच में रितेश गोजर राजेंद्र सिंह मितेश जैन नितिन संघवी सागर प्रजापति श्रीनिवास गोपी अमर भुसार विजय शाह राजेश सोनकर मिलन सिंह विनोद यादव मास्टर शैलेंद्र सिंह सिसोदिया विक्रम बाथव, मयूर त्रिपाठी, लखन राणा, प्रभु मेघवाल, महेद्र पोरवाल आदि कार्यकर्ता मैदान में उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक राकेश मिश्रा एवं निलेश पटेल ने दी।


