श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन

श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन

रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है जिसके चलते
श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का वार्षिक खेल उत्सव 2025 अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर अकेडमी परिसर में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री काश्यप द्वारा ध्वजारोहण एवं मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया गया। जैसे ही ध्वज फहराया गया, पूरे मैदान में देशभक्ति और उत्साह की गूंज फैल गई।
स्वागत उद्बोधन संस्था प्राचार्या डॉ रेखा शास्त्री ने प्रस्तुत किया। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा विद्यालय बच्चों में शिक्षा, संस्कार एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखकर कार्य योजना बनाता है व उसे क्रियान्वित करता है उन्होंने कहा कि जो बच्चे खेल में भाग लेते हैं व श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं वे विद्यार्थी पढ़ाई में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तथा सभी गतिविधियों में अग्रणी रहते हैं ,बच्चों को मानसिक कसरत के साथ-साथ शारीरिक कसरत भी करना चाहिए जिससे वे शारीरिक व दिमागी रूप से चुस्त दुरस्त रहेंगे।
मंत्री चैतन्य काश्यप ने अपने कहा कि “श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति की समाज के प्रति समर्पण भावना है तथा वह बच्चों को मुख्य धारा में लाकर अच्छी शिक्षा देकर भावी पीढ़ी तैयार कर रहे हैं समिति नौनीहालों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है। खेल एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो चरित्र, शारीरिक और मानसिक विकास को नई दिशा देता है।”
उन्होंने कहा कि समिति शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही है और भविष्य में यह संस्था रतलाम ही नहीं, पूरे प्रदेश का गौरव बनेगी। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दिए जाना आवश्यक है यह जवाबदारी स्कूल बेहतर तरीके से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि 46 साल पहले स्कुल समिति की स्थापना स्वर्गीय सरदार राजेंद्र सिंह डंग एवं समिति ने की थी व सन 2001 में श्री गुरु तेग़ बहादुर अकेडमी की स्थापना तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय सरदार हरदयाल सिंह वाधवा व समिति ने की जिसे बाद में सिख समाज के अन्य लोगों ने आगे बढ़ाया है तथा वर्तमान में अध्यक्ष गुरनाम सिंह एवं उनकी समिति यह कार्य बेहतर तरीके से कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन स्कूल की प्रगति का आईना है।

इस अवसर पर मंत्री चैतन्य काश्यप ने विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी, मेडल एवं मोमेंटो का अनावरण किया। एनसीसी के केडेट्स ने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष परेड प्रस्तुत की

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मलखम्भ, योगासन तथा ‘फाइव एलिमेंट्स’ शीर्षक पर ओलंपियन बलबीर सिंह के जीवन चरित्र पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सभी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा।

अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह वाधवा, स्पोर्ट्स कन्वीनर सरदार सुरेंद्र सिंह भामरा, समिति के सरदार सतपाल सिंह डंग, सरदार हरजीत सिंह सलूजा, सरदार गगनदीप सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, गुरविंदर खालसा, कुलवंत सग्गू, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, प्रधानाध्यापिका कविता कुंवर, सरला माहेश्वरी व फहीम खान ने किया।

समापन सत्र में विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जिसमे
व्यक्तिगत चैंपियनशिप विजेता

सब जूनियर बालिका वर्ग: चहेती वड़क्या

जूनियर बालिका वर्ग: क्रीमसी मूणत

सीनियर बालिका वर्ग: आराध्या राजपुरोहित

सब जूनियर बालक वर्ग: श्रेय यादव

जूनियर बालक वर्ग: दक्ष पाठक

सीनियर बालक वर्ग: जय आदित्य सिंह राठौर रहे ।

सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट का खिताब भास्कर हाउस ने जीता, जबकि ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी आर्यभट्ट हाउस और रोहिणी हाउस को संयुक्त रूप से प्रदान की गई। समिति ने मंत्री काश्यप का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । स्कूल के प्रथम बैच के विद्यार्थियों को सुदेश कपूर ने सम्मानित किया। स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सामाजिक संस्था कर्तव्य फाउंडेशन के सदस्यो का भी समिति ने स्वागत किया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई

कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने और आभार प्रदर्शन हेडमिस्ट्रेस कविता कुंवर ने किया।
कार्यक्रम में ज्ञानी मान सिंह श्री गुरु सिंह सभा प्रधान अवतार सिंह गुरुद्वारा रामदास प्रधान कश्मीर सिंह भाजयूमो अध्यक्ष विप्लव जैन समाजसेवी विम्पी छाबड़ा मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!