इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल द्वारा निर्धारित 52 सप्ताह 52 सेवा गतिविधियों के अंतर्गत लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा अध्यक्ष लायन अनीता झालीवाल के नेतृत्व में वर्ष भर में कुल 186 गतिविधियां आयोजित की गई ।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल द्वारा निर्धारित 52 सप्ताह 52 सेवा गतिविधियों के अंतर्गत लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा अध्यक्ष लायन अनीता झालीवाल के नेतृत्व में वर्ष भर में कुल 186 गतिविधियां आयोजित की गई ।

जोधपुर में आयोजित आठवीं वार्षिक मल्टीपल कन्वेंशन में लायंस क्लब रतलाम समर्पण को  श्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक सेवा सम्मान एवं क्लब का सिग्नेचर प्रोजेक्ट जल संरक्षण एवं उल्लेखनीय स्क्रैपबुक हेतु जोधपुर में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सहित 11 अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सेवा सप्ताह में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए इंदौर में अति सर्वश्रेष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया ।

डिस्ट्रिक्ट के टॉप 10 क्लबो में  लायंस क्लब रतलाम समर्पण का विशेष स्थान रहा ।

अप्रैल में आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस साक्षी में रीजन चेयरपर्सन लायन प्रबोध मोदी द्वारा पेटलावद में भी लायंस क्लब रतलाम समर्पण को सर्वश्रेष्ठ क्लब घोषित किया गया एवं सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष लायन अनिता झालीवाल, सर्वश्रेष्ठ सचिव लायन सविता तिवारी,सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष लायन विनीता नागोरिया को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब समर्पण द्वारा संचालक मंडल की बैठक एवं साधारण सभा का आयोजन होटल श्री पैलेस पर आयोजित कर क्लब अध्यक्ष अनीता झालीवाल ने अपने उद्बोधन में वर्ष भर की गई सेवा गतिविधियों का संक्षिप्त में विवरण दिया एवं क्लब को मिले अवार्ड से सदन को अवगत कराया ।

एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन एमजेएफ लायन वीणा छाजेड ने अपने उद्बोधन मे  अध्यक्ष अनीता झालीवाल के कार्यों की सराहना करते हुए  टीम को बधाई दी। एमजेएफ लायन डॉ सुलोचना शर्मा द्वारा प्रशंसा करते हुए कहा बेहतरीन टीम ने समर्पण के साथ पूरे वर्ष सभी को साथ लेकर अभूतपूर्व सेवा कार्य किए।एम जे एफ लायन यास्मीन शेरनी लायन प्रेमलता दवे द्वारा भी सेवा कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। मनोरंजन गेम अंताक्षरी और हाउजी खेलकर सभी ने आनंद उठाया
क्लब अध्यक्ष अनीता झालीवाल द्वारा उपस्थित सभी को गिफ्ट भेट किया गया तथा न्यू मेंबर को क्लब का दुपट्टा पहन कर व इंटरनेशनल से प्राप्त पिन से सम्मानित किया। एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़,एम जे एफ लायन यास्मीन शेरानी,लायन प्रेमलता दवे को लायन रीता दीक्षित,लायन रीता अग्रवाल विशेष सहयोग हेतु मोमेंटो भेंट किए।
आगामी सत्र रीजन झोन  प्रेसिडेंट सचिव एवं कोषाध्यक्ष को भी दुपट्टा एवं माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहभोज का आनंद लिया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सचिव सहित लायन वीणा छाजेड,लायन यास्मीन शेरानी, लायन प्रेमलता दवे,लायन श्वेता विचुरकर,लायन अर्चना अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट से पधारे लायन नीरज सुरोलिया,लायन रवि बोथरा,लायन दिनेश शर्मा, लायन सुनील के जैन,लायन समर्पण की टीम  उपस्थित रही। उक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष अनीता झालीवाल ने दी।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!