जिला रतलाम में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं अन्य आयोजनों को लेकर ली गई आयोजकों की मीटिंग

जिला रतलाम में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं अन्य आयोजनों को लेकर ली गई आयोजकों की मीटिंग

आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के द्वारा आज दिनांक 30.06.25 को नवीन कंट्रोल रूम में आगामी त्यौहार मोहर्रम, ताजिया, चौकी धुलाई, अखाड़ा एवं सवारी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आयोजकों की मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के त्योहार से संबंधित आयोजकगण, गणमान्य नागरिक, एवं शांति समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा आमजन को संबोधित किया गया एवं बताया गया कि शासन के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाईन का पालन करें। किसी भी कार्यक्रम को करने से पहले नियम अनुसार अनुमति लेना सुनिश्चित करे। आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों से विशेष रूप से जुलूस मार्ग, समय सीमा, ध्वनि नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
पुलिस द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। नागरिकों से भी अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातयात श्री आनंद स्वरूप सोनी, अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, काजी शहर अहमद अली, सलीम खान, अनीश बाबा, महिला करीम नीलगर, जावेद, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री मति गायत्री सोनी, थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव गणमान्य नागरिक, ताजिया कमेटी के सदस्यगण एवं आयोजक उपस्थित रहे।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!