भजन-फाग गीतों पर झूमे समाजजन, बच्चों, युवाओं और महिलाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी :
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज का फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

भजन-फाग गीतों पर झूमे समाजजन, बच्चों, युवाओं और महिलाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी :श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज का फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा आयोजित फाग उत्सव अत्यंत उत्साह, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और भजनों व फाग गीतों की मधुर धुनों पर एकरस होकर थिरक उठे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण रंग, संगीत और आनंद से सराबोर रहा, जिसने उत्सव की रौनक में चार चांद लगा दिए। यह आयोजन समाज की एकता, आपसी प्रेम और सामूहिक सहभागिता का सुंदर प्रतीक बनकर सामने आया।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रीति व्यास, कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र ओझा, अखिलेश व्यास, अखिलेश शर्मा, मयंक दवे, स्वतंत्र दशोत्तर, पुष्पा व्यास, अभिलाषा त्रिवेदी उपस्थित रहे। वहीं महिला मंडल अध्यक्ष  रजनी व्यास, सचिव हंसा व्यास, युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी, सचिव अभिषेक व्यास सहित महिला मंडल, युवा मंच के कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और फाग महोत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में की गई सभी व्यवस्थाएं—डेकोरेशन, भजन गायन और स्वल्पाहार—अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रहीं, जिनकी उपस्थित समाज बंधुओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
इस सफल आयोजन ने समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ते हुए आपसी भाईचारे और एकजुटता के संदेश को और अधिक मजबूत किया जा सके।
Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!