पूर्वजों के संकल्पों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी पर हुई संगोष्ठी बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर किया स्मरण

पूर्वजों के संकल्पों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी पर हुई संगोष्ठी बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर किया स्मरण

रतलाम, 23 जून। भारतीय जनता पार्टी ने पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाई। इस मौके पर 80 फीट रोड़ रत्नपुरी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में संगोष्ठी हुई। इससे पूर्व डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।


कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि हमारे पूर्वजों ने जिन उद्देश्यों से पार्टी की स्थापना की है, उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। इन संकल्पों के पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का योगदान है। डॉ. मुखर्जी ने अखण्ड भारत की परिकल्पना की थी और उसे भी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरा करने की शक्ति दिखा कर भारत ने पूरी दुनिया को जता दिया है कि यह देश अपनी रक्षा करने पूर्णतः सक्षम है। श्री काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संकल्प ले कि देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगें। उनके प्रति यही सही अर्थों में श्रद्धासुमन होंगे।
जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी  पार्टी है और डॉ. मुखर्जी ने जिन विचारों को लेकर अपना बलिदान दिया था उन्हीं विचारों का अनुष्ठान करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं।


जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना की गई थी और आज भाजपा के रूप में वह पार्टी वट वृक्ष बन चुकी है। इस स्तर पर पार्टी को डॉ. मुखर्जी के बलिदान ने ही पहुंचाया है। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयुर पुरोहित ने माना। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा संयोजक महनोहर पोरवाल, प्रदेश सदस्य निमिष व्यास, जिला पदाधिकारी बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, अरुण त्रिपाठी, मनोज शर्मा, कीर्ति शरण सिंह, नेहा मेहर, दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, भाजयुवो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी, देवश्री पुरोहित, पप्पू पुरोहित, विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह देवड़ा, धीरज प्रजापत, बलराम भट्ट, अनिता जयेश वसावा, तन्मय त्रिवेदी, दीपक राजपुरोहित, राहुल रांका, संजय पांडेय, राजेश पाँचाल, सांवरलाल तिवारी, यशवन्त परमार, चेतन टांक, अभिषेक शर्मा, शुभम टांक, अखिलेश पण्ड्या, विजय पाटीदार, कैलाश पंवार, सोनू नेका, नेहा बोरासी, इंदु मईड़ा, बंटी चौहान, वैशाली राणावत, शीतल पाँचाल, निखिल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!