सनातन सोशल ग्रुप ने माना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार

रतलाम 28 जून। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रतलाम के अति प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं परिसर को श्री कालिका माता लोक के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा से सनातन सोशल ग्रुप में हर्ष व्याप्त है। रतलाम को मिली इस सौगात को लेकर ग्रुप के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। सनातन सोशल ग्रुप के संस्थापक एवं संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि मंत्री श्री काश्यप के प्रयास हमेशा की तरह एक बार फिर रंग लाए है और अब महाकाल लोक की तर्ज पर कालिका माता लोक बनकर तैयार होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण सोनी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, दिनेश पोरवाल, पवन सोमानी, कैलाश झालानी, मोहन मुरलीवाला, बद्रीलाल परिहार, राजेश सक्सेना, अशोक पंड्या, सुभाष सोनी, निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, रवि पंवार, योगेश सोनी, विशाल अग्रवाल आदि सहित सभी ने हर्ष व्याप्त करते हुए धार्मिक क्षेत्र के विकास की यह सौगात मिलने पर आभार जताया है।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!