श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम ने गरबा रास आयोजन कर नारी शक्ति सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता के प्रति दिया संदेश

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम ने गरबा रास आयोजन कर नारी शक्ति सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता के प्रति दिया संदेश
रतलाम।श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम ने एक दिवसीय गरबा रास का आयोजन श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर पर किया गया।सर्वप्रथम भगवान गणेश , माता महालक्ष्मी एवं अंबे माता की आराधना की गई तत्पश्चात तीन वर्ग समूह में गरबा रास आयोजित किया गया।
 प्रथम वर्ग 4 वर्ष से 14 वर्ष, द्वितीय वर्ग 15 से 35 वर्ष, तृतीय वर्ग 36 एवं उससे अधिक समाज के तीनों वर्गों के उम्र के महिलाएं बच्चे एवं वरिष्ठ जनों ने बढ़-चढ़कर इस गरबा रास में भाग लिया। जगमगाती रोशनी एवं मधुर संगीत के बीच सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही मनमोहक एवं सुंदर प्रस्तुति दी।
 प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान आद्रिका जोशी ,द्वितीय स्थान नेत्री व्यास, तृतीय स्थान राव्या वोहरा, बेस्ट ड्रेस प्रथम वर्ग मे वनीका जोशी,
 द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान यशस्वी व्यास, द्वितीय स्थान नंदिनी व्यास, तृतीय स्थान नेहल ओझा , द्वितीय वर्ग में बेस्ट ड्रेस आंचल व्यास को प्राप्त हुआ, तृतीय वर्ग  में प्रथम स्थान श्रीमती पुष्पा व्यास, द्वितीय स्थान मृदुला शर्मा, तृतीय स्थान मीना वोहरा और तृतीय वर्ग में बेस्ट ड्रेस में श्रुति दशोत्तर ने स्थान प्राप्त किया तथा तीनों ही वर्ग में श्रेष्ठ गरबा रास पारंपरिक वेशभूषा का पुरस्कार भी रखा गया। निर्णायकों में प्राचार्य श्रीमती शेफाली ओझा, श्रीमती रीना व्यास एवं प्रोफेसर श्री विवेक शर्मा रहे। यह आयोजन श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति के तत्वाधान में महिला मंडल एवं युवा मंच द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, समिति सदस्य अखिलेश व्यास, मयंक दवे, उपेंद्र ओझा, अभिलाषा त्रिवेदी, पुष्पा व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, सचिव श्रीमती हंसा व्यास, कोकिला ओझा, भावना व्यास, प्रिया व्यास, कीर्ति व्यास, प्रीति व्यास, रेखा शर्मा  युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी, सचिव अभिषेक व्यास, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास ,रौनक व्यास, देव व्यास, सुधांशु व्यास, अजीत व्यास अरविंद त्रिवेदी , डा. दीप व्यास, अखिलेश शर्मा, चंद्र प्रकाश व्यास, अशोक दीक्षित, सुभाष जोशी, राकेश व्यास, पत्रकार विपिन त्रिवेदी, शरद व्यास, भूपेंद्र चारु व्यास, निहाल व्यास, नीलम व्यास, खुशाली व्यास, रचना व्यास ,आशी व्यास, विकास दशोत्तर, ध्वनि व्यास, शमा व्यास, दर्शना दवे, लोकेश व्यास, इंदु देवी वोहरा, कुंजलता व्यास, आशा व्यास रेखा त्रिवेदी एवं बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेश ओझा, पूर्व उपाध्यक्ष प्रफुल्ल व्यास, रेलवे से सेवानिवृत महेश ओझा, अशोक व्यास ने समाज को 16 तखत जिस से मंच का निर्माण होता है वह भेंट दिए। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने दी।
Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!