रतलाम, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंध कारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, का.उपाध्यक्ष प्रीति व्यास, सदस्य श्रीमती पुष्पा व्यास, श्रीमती अभिलाषा त्रिवेदी, अखिलेश व्यास, उपेंद्र ओझा, मयंक दवे,का.सदस्य अखिलेश शर्मा, स्वतंत्र दशोत्तर मौजूद थे, जिसमें निर्णय लिया गया कि पारंपरिक ढूंढ उत्सव धूमधाम से गैर निकालकर मनाया जाएगा
जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन, महिला मंडल, युवा मंच सदस्य मौजूद रहेंगे ,यह भी निर्णय लिया गया की समाज के घर-घर जाकर जहां पर बच्चों का जन्म हुआ है वहां पर रीति-रीवा से नवजात शिशु को वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा ढूंढा जाएगा, साथ ही यह भी तय हुआ कि जिन परिवारों में विवाह और मांगलिक कार्य हुए हैं उन घरों पर जाकर बधाई एवं नवयुगल को दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए आशीर्वाद दिया जाएगा, नवजात शिशु जो बाहर है उन्हें ऑनलाइन ढूंढा जाएगा
दिनांक 4 मार्च बुधवार को दोपहर 2:30 बजे श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर से पूर्णेश्वर महादेव के बाहर होलीका को ढूंढ कर गैर की शुरुआत होगी जो विभिन्न मार्गों पर होते हुए समाज जनों के घर जाएगी और ढूंढ उत्सव मनाएंगे
उक्त जानकारी श्रीमाली ब्राह्मण समाज के सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने दी एवं समाज जनों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस पारंपरिक ढूंढ उत्सव में शामिल हो
