गुरु तेग़ बहादुर जी के 350 वे शहादत वर्ष को समर्पित स्वर्णिम इतिहास का मंचन

गुरु तेग़ बहादुर जी के 350 वे शहादत वर्ष को समर्पित स्वर्णिम इतिहास का मंचन

रतलाम सिखों के नवमें गुरु “हिंद की चादर ” श्री तेग बहादुर जी के जीवन चरित्र को नागरिकों से अवगत कराने तथा अमर बलिदानी भाई सतिदास जी, भाई मतिदास जी, भाई दयाल जी व गुरु तेग़ बहादुर जी के 350 वे शहादत वर्ष को समर्पित स्वर्णिम इतिहास का मंचन (लाइट एंड साउंड स्टेज प्ले) तालगुरू प्रोडक्शन चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा किया जाएगा श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति रतलाम द्वारा आयोजित इतिहास मंचन 15 नवंबर शनिवार शाम 6:00 बजे बड़बड़ रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी परिसर में होगा समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग सचिव अजीत छाबड़ा प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने बताया कि उक्त आयोजन में अवतार सिंह सलूजा गुरुद्वारा प्रधान श्री गुरु सिंह सभा न्यू रोड, कश्मीर सिंह सोढ़ी गुरुद्वारा प्रधान श्री गुरु रामदास इंदिरा नगर व गुरुद्वारा श्री नानक दरबार देवरा देवनारायण नगर , श्री गुरु तेग़ बहादुर शैक्षणिक विकास समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा व समिति सदस्यों ने नागरिकों से इस अवसर पर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है ।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!