ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को, 55 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, 40 को छात्रवृत्ति भी मिलेगी

रतलाम । ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को होगा। इसमें ब्राह्मण परिवारों की लगभग 55 प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों का अभिनंदन किया जाएगा जिनमें से 45 को शुद्ध रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान 40 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने दी। उन्होंने बताया कि यह 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह है जो 21 सितंबर (रविवार) 2025 को शाम 4 बजे 80 फीट रोड स्थित होटल नारायणी पैलेस पर होगा। मुख्य अतिथि महाराजा सयाजी विश्विद्यालय बवडोदरा के पूर्व रजिस्ट्रार नवीन ओझा, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया होंगे।

डॉ. सारस्वत के अनुसार न्यास का इसमें 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा और महाविद्यालयीन परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 45 विद्यार्थियों को शुद्ध रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक क्रय करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

डॉ. सूभेदार को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एमडी (मेडिसिन) डॉ. जयंत सूभेदार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा। उन्हें चिकित्सा जगत के गौरव रहे पूर्व सिविल सर्जन डॉ. निशिकांत शर्मा स्मृति में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा साहित्यकार और वेदों के मर्मग्य तथा उनके अनुवादक डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला तथा युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को साहित्यरत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इनका भी होगा सम्मान

न्यास अध्यक्ष डॉ. सारस्वत ने बताया कि न्यास द्वारा वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योग्यता हासिल करने के लिए निरुक्त करंदीकर, जर्मनी से एस्ट्रोफिजिक्स में पीएचडी करने पर मंदार करंदीकर, कम्प्यूटर साइंस से बी.टेक. में पीएचडी करने पर दिव्य लोखंडे तथा विधि विषय में डी.फिल. करने पर (विधि की पुस्तकें लिखने वाली) सोना नागर का भी अभिनंदन होगा। शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए विनीता ओझा को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान तथा दिव्यांग्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मूक-बधिर शिक्षक रामचंद्र गोखले को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

समारोह को सफल बनाने की अपील न्यास की परामर्शदाता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत, सचिव अनुराग लोखंडे, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जोशी, सह सचिव गिरीश सारस्वत, प्रचार सचिव विनीता ओझा सहित न्यास के सभी सदस्यों ने की है।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!