श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज दो दिवसीय प्रतिभावान 150 छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं प्रेरणादायी सेवाओं के लिए तीन विभूतियों को दशोत्तर स्मृति सम्मान किया गया।

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज दो दिवसीय प्रतिभावान 150 छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं प्रेरणादायी सेवाओं के लिए तीन विभूतियों को दशोत्तर स्मृति सम्मान किया गया।
रतलाम। आज दिनांक 15 जून 2025 रविवार को श्रीमालीवास स्थित महालक्ष्मी परिसर में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम महालक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र जी जोशी अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण सभा , नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पूजन अर्चन कर दंडी स्वामी आत्मानंद जी एवं महर्षि संजय दवे द्वारा मंत्रोचार कर किया गया ,अध्यक्षता श्री प्रमोद जी व्यास विशेष अतिथि सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री अनिल पुरोहित विशेष अतिथि मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति श्री निमिष व्यास विशेष अतिथि एम आई सी सदस्य एवं पार्षद श्री धर्मेंद्र व्यास, विशेष अतिथि प्रमोद ओझा इंदौर अध्यक्ष मंचासीन रहे। सभी ने श्रीमाली ब्राह्मण समाज की प्रशंसा की तथा बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच दी।
 
 नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथियों के कर कमल द्वारा किया गया। समाज अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का सच्चा विकास एकता शिक्षा और सहयोग से ही संभव है तथा शिक्षा संस्कार और सेवा यही समाज विकास की नींव भी है।
कक्षा 1से 12वीं तक के समाज के छात्रों को पुरस्कार किया गया। कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं जो 60% एवं अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें कार्यक्रम में पुरस्कार किया गया। 
 
 महिला मंडल एवं युवा मंच चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता एवं फन मेला आयोजित किया था उन्हें भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 80 बच्चों ने तीन आयु वर्ग में भाग लिया।
 
 
 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन एवं प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ,महिला मंडल एवं युवा मंच द्वारा  व्यवस्था में सहयोग किया गया  चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती शीला व्यास, श्रीमती रेखा त्रिवेदी एवं आदिति पाठक रहे। 
 
कार्यक्रम का संचालन सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने किया तथा आभार समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने माना।
Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!