योग प्रतिदिन करके रहे निरोग – महापौर प्रहलाद पटेल विधायक सभागृह में तीन दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ

योग प्रतिदिन करके रहे निरोग – महापौर प्रहलाद पटेल विधायक सभागृह में तीन दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ

रतलाम, 19 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सहयोग से नगर निगम के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग महोत्सव आयोजित किया गया है। इस महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार सुबह महापौर प्रहलाद पटेल ने विधायक सभागृह में किया। उन्होंने शहरवासियों से प्रतिदिन योग करके निरोग रहने का आह्वान किया।

एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य की थीम पर आयोजित योग महोत्सव के आरंभ में महापौर श्री पटेल ने दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी, कार्यक्रम प्रभारी अनुज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, सोश्यल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ एवं पतंजलि पदाधिकारी मौजूद रहे। योग सत्र में राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा, पतंजलि समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, महिला पतंजलि राज्य सदस्य राजश्री राठौर ने मार्गदर्शन दिया। महापौर प्रहलाद पटेल ने संपूर्ण सत्र में योग साधकों के साथ योग-प्राणायाम व सूर्य नमस्कार आदि का सफल अभ्यास किया। शिविर का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहत आयोजन के साथ होगा।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!