त्रिवेणी मेले का हुआ विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ मेले में प्रतिदिन आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 दिसम्बर से आयोजित होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिता पहलवानों का वजन 14 दिसम्बर को नेहरू स्टेडियम में

त्रिवेणी मेले का हुआ विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ मेले में प्रतिदिन आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 दिसम्बर से आयोजित होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिता पहलवानों का वजन 14 दिसम्बर को नेहरू स्टेडियम में

रतलाम 11 दिसम्बर । नगर निगम द्वारा 11 से 21 दिसम्बर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
षुभारंभ अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, रामुभाई डाबी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य श्रीमती कविता चौहान के अलावा गणपत पटेल, राकेश मिश्रा, हेमन्त राहौरी सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।
मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 12 दिसम्बर शुक्रवार को स्थानीय भजन संध्या, 13 दिसम्बर शनिवार को स्थानीय आर्केस्ट्रा, 14 दिसम्बर रविवार को लोक गीत-लोक नृत्य, 15 दिसम्बर सोमवार को श्रीरामलीला, 16 दिसम्बर मंगलवार को श्रीकृष्ण लीला, 17 दिसम्बर बुधवार को सिंगिंग नाईट, 18 दिसम्बर गुरूवार को स्टैण्डअप कॉमेडियन$ लाईव आर्केस्ट्रा, 19 दिसम्बर शुक्रवार को भजन संध्या, 20 दिसम्बर शनिवार को कवि सम्मेलन व 21 दिसम्बर रविवार को श्री सत्यवीर तेजाजी की कथा का आयोजन किया गया है।
इसके अलावा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई है जिसके तहत 15 से 17 दिसम्बर तक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा पहलवानों का वजन 14 दिसम्बर को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 11ः00 से दोपहर 2ः00 बजे तक किया जायेगा तथा संभाग केसरी के पहलवानों का वजन 16 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 से 11ः00 बजे तक मानस भवन में किया जायेगा।
इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, मलखंभ व व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 दिसम्बर तक मानस भवन उद्यान में किया जायेगा। शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसम्बर को मानस भवन में सांयकाल किया जायेगा।
महापौर माननीय प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद विशाल शर्मा व अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं को सफल बनावें।

मेले में आज भजन संध्या का आयोजन
रतलाम 11 दिसम्बर ।  नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले के दूसरे दिन आज 12 दिसम्बर शुक्रवार को निगम रंगमंच पर सांय 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
महापौर माननीय प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद विशाल शर्मा व अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले के निगम रंगमंच पर आज आयोजित भजन संध्या में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेवें।

नेशनल लोक अदालत का 13 दिसम्बर शनिवार को आयोजन
संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा करने पर अधिभार (सरचार्ज) की राशि में छूट
बकायादार 2 स्थानों पर जमा करा सकेंगे बकाया राशि
रतलाम 11 दिसम्बर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने हेतु 13 दिसम्बर शनिवार को नेशनल लोक अदालत के तहत बकाया राशि जमा कराने हेतु नगर निगम कार्यालय में फायर स्टेशन भवन के पास संपत्तिकर व जलकर काउंटर तथा जिला न्यायालय परिसर में शिविर का आयोजन कार्यालयीन समय में किया गया है।
आयोजित नेशनल लोक अदालत में सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- (रूपये पचास हजार) तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 10,000/- (रूपये दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट।
सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- (रूपये पचास हजार) से अधिक तथा रूपये 1,00,000/- (रूपये एक लाख) तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 10,000/- से अधिक तथा रूपये 50,000/- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में  75 प्रतिशत की छूट।
सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 1,00,000/- (रूपये एक लाख) से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में  50 प्रतिशत की छूट।
उक्त छूट मात्र एक बार (वन टाईम सेटलमेंट) पर ही दी जायेगी। यह छूट वर्ष 2023-24 तक की बकाया राशि पर ही देय होगी।  यह छूट मात्र दिनांक 13/12/2025 की नेशनल लोक अदालत के लिये मान्य होगी।
नगर निगम द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों से अपील की जाती है कि 13 दिसम्बर 2025 शनिवार को आयोजित एक दिवसीय लोक अदालत के तहत नगर निगम कार्यालय में फायर स्टेशन भवन के पास संपत्तिकर व जलकर काउंटर तथा जिला न्यायालय परिसर में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर बकाया राशि जमा कराकर दी जा रही अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ उठावें।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!