पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान :
जिले में आज 146 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान :जिले में आज 146 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायत आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर ऑनलाइन समाधान एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
जिले के सभी अनुभागों पर आज कुल 146 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!