युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 04 जून को

युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 04 जून को

रतलाम 02 जून 2025/ रतलाम जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, मोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 04 जून 2025 को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है, जिसमे 10 से 12 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी। इस युवा संगम मेले में संबंधित शासकीय विभागो द्वारा स्वरोजगार योजनाओं, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा।

इन पदो के लिए होगा चयन

युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मेनेजर, मशीन आपरेटर, ट्रेनी, अकाउंटेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, आफिस असिस्टेंट, सुपरवाईजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, प्राचार्य, व्याख्याता, कम्प्युटर आपरेटर, एडवाईजर, वित्तीय सलाहकार, एजेन्ट आदि पदों पर चयन किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई. उतीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष तक के युवा संगम रोजगार मेलें मे भाग ले सकते है। कम्पनियों में जी.आर.इण्डस्ट्रीज, रतलाम पैरामेडीकल रिसर्च सोसाईटी, जिओ इन्फोकॉम, एच.डी. एफ.सी लाईफ इन्शोरेन्स, अंकेलसरिया आटोमोबाईल, पटेल मोटर्स, भारती एक्ता, भारतीय जीवन बीमा निगम, श्रीराम लाईफ इन्शोरेन्स, राज इन्टरप्राईजेस रतलाम, एस.बी.आई लाईफ इन्शोरेन्स नागदा, माही ग्रुप ऑफ एजुकेशन बांसवाड़ा, शिवशक्ति एग्रीटेक लिइन्दौर, मॉ चामुंडा इन्टप्राईजेस बदनावर घार, जीएसएस आईएफएमएस प्रा.लि. जामनगर, आदि। इच्छुक आवेदक दिनांक 04 जून 2025 बुधवार को समय प्रातः 10ः00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवम् बॉयोडाटा के साथ उपस्थित होवें।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!