जनसुनवाई में 185 आवेदनों पर हुई  सुनवाई

जनसुनवाई में 185 आवेदनों पर हुई  सुनवाई

रतलाम 9 जून/कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने आवेदकों को सुना एवं आवेदको से आवेदन प्राप्त किए। आज जनसुनवाई में 185 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

        जनसुनवाई में आवेदक बालेश्वर एवं सूरज बाई निवासी ग्राग ठीकरिया बडावदा तहसील जावरा ने बताया कि वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है, पिछले एक वर्ष से उन्हें किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नही हुई है। पटवारी से संपर्क करने के बाद भी आज दिनांक तक राशि प्राप्त नही हुई है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

        आवेदक नरेंद्र शर्मा निवासी सितारों का वास ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 147 वर्गफीट का आवासीय भूखंड आवंटित हुआ है, जिस पर प्रतिप्रार्थी  द्वारा अतिक्रमण कर लोहे का शेड बना दिया गया है, तथा विरोध करने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।  आवेदक सूरज बाई निवासी मेहता जी का वास ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु पी ओ डूडा को निर्देशित किया गया।

        जनसुनवाई में आवेदक नंदकिशोर निवासी ग्राम नीमन तहसील जावरा ने बताया कि उनकी स्वाधिपत्य एवं आधिपत्य की भूमि के बंटाकन हेतु आवेदन तहसीलदार जावरा के समक्ष प्रस्तुत किया था, किन्तु आज दिनांक भूमि का बंटाकान नही हो पाया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

        जनसुनवाई में रहवासीगण हरिजन मोहल्ला ग्राम जडवासाकला ने आवेदन दिया कि प्रतिप्राथी द्वारा अवैधानिक रूप से नाले का पानी रोक कर उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे नाले का पानी घरो में घुसने की संभावना बनी रहती है। कार्यवाई हेतु तहसीलदार रतलाम को निर्देशित  किया गया।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!